पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एनएफआईआर के सहायक महामंत्री श्री विनोद राय जी के अध्यक्षता में यूपीएस के लिए बैठक किया गया पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री – श्री विनोद राय जी के द्वारा बैठक किया गया
आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री/ सहायक महामंत्री एन एफ आई आर श्री विनोद राय ने संघ के केंद्रीय कार्यालय पर एनपीएस रेल कर्मचारियों का एक मीटिंग किया, जिसमें सभी मंडलों और ब्रांचो के लोगों से भी यूपीएस पेंशन के बारे में पूछा गया तो सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि एनपीएस के जगह हमें पुरानी पेंशन ही चाहिए। महामंत्री श्री विनोद राय ने कहा कि भारत सरकार कर्मचारियों के हित के बारे में यदि सोचती है तो पुरानी पेंशन को ही लागू करे क्योंकि सभी कर्मचारियों की यही मांग है।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री के साथ ऑल इंडिया रेलवे एकाउंट स्टाफ एसोसिएशन गोरखपुर के महामंत्री श्री एस बी पांडे जी से विस्तृत रूप से चर्चा किया, जिसमें यह निष्कर्ष निकला कि पुरानी पेंशन को छोड़कर कोई भी अन्य स्कीम रेलवे कर्मचारियों के लिए हितकर नहीं है।
महामंत्री श्री विनोद राय ने डॉक्टर एम राघवैय्या को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और कहा कि हम आधी लड़ाई जीत चुके हैं और आगे भी पुरानी पेंशन के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
इस अवसर पर के एम मिश्रा, सतीश अवस्थी, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र तिवारी, सतीश श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, विनोद मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, दीपक प्रजापति, बृजपाल सिंह, अमित गुप्ता, सूरज गुप्ता, विजय पाठक, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, अभिषेक गुप्ता, कैलाश, अनिल गौतम, अजय गुप्ता, शशि भूषण सिंह, अल्बर्ट पीटर, धीरज यादव, विनय यादव, नवनीत शर्मा, नंदन चौधरी, हरिकेश बहादुर, संजू धर इत्यादि लोग उपस्थित थे।
महामंत्री श्री विनोद राय
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ गोरखपुर
Trending
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026

