विसरा गांव का सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया नीरिक्षण गोला।घाघरा नदी के बढे जलस्तर के कारण गोला में बाढ प्रभावित तटवर्ती गाँव विसरा का सिंचाई विभाग बाढ़ खंड द्वितीय के उच्चाधिकारियों के द्वारा निरिक्षण किया गया। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गये।
मंगलवार को सिंचाई विभाग के मुख्य
अभियंता विकास सिंह, अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह, सहायक अभियंता निरज कुमार, अधिशासी अभियंता वैभव सिंह सहायक अभियंता नजीमुद्दीन, जेई अमित कुमार वर्मा ने नदी के जलस्तर व बाढ प्रभावित विसरा गाँव का निरिक्षण किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि घाघरा के तटवर्ती गाँवों का निरिक्षण किया गया है। मुख्य रूप से प्रभावित गाँव विसरा का दौरा कर यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी प्रभावित लोगों तक प्रदेश सरकार के द्वारा दी जा रही मदद पंहुचे। जिसके लिए विभागीय लोगों को निर्देशित भी कर दिया गया है। वहीं बाढ को रोकने के लिए किए गये कार्यों की भी समीक्षा की गयी है। कार्यों में जो कमी रह गयी है उसका भी बारीकी से अध्ययन किया गया है तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि पानी भरने के वजह से बाधित आवागमन को भी सुचारू रूप से चलाने पर भी बात हुई है। बढे जलस्तर के कारण हो रही समस्याओं को भी ग्रामीणों से सुना गया है तथा उसके नादान हेतु निर्देशित भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जलस्तर अब घटाव कि तरफ है।
Trending
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026

