शारीरिक शिक्षा विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
आज दिनांक 29.08.2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. विजय चहल, अतिथि शिक्षकों और छात्र छात्राओं द्वारा सुबह 10 बजे मेजर ध्यान चंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
तत्पश्चात “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय खेल” विषय पर छात्रों की एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्नातक तृतीय सेमेस्टर के कमलेश शर्मा को विजई होने पर विभागाध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया।
भाषण प्रतियोगिता के पश्चात विभाग में सभी छात्रों को मेजर ध्यान चंद जी के जीवन पर आधारित एक व्रतचित्र दिखाई गई।
सायं सत्र में कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया, मैच के दौरान अनेक छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों को सफल बनाने में विभाग के अतिथि शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का भरपूर सहयोग रहा।
Trending
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026

