अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वालो के खिलाफ केस,
अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद एसडीएम के निर्देश पर दर्ज हुआ केस,
पीपीगंज।पीपीगँज थाना क्षेत्र के ग्राम जँगल बिहुली वार्ड नम्बर 12 फिराक नगर मे मुख्य मार्ग को जे.सी.बी. से क्षतिग्रस्त करने व अधिवक्ता प्रभात यादव को जान माल की धमकी देने के मामले में मुकामी पुलिस ने जेसीबी मालिक एवं अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
अधिवक्ता प्रभात यादव द्वारा स्थानीय थाने पर दी गयी तहरीर के मुताबिक गत 26 अक्टूबर को जे.सी.बी. चालक मेरे गाँव जँगल विहुली के पास आम रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मैने जे.सी.बी. चालक के मालिक सँजय सिंह से चालक की शिकायत किया तो सँजय सिंह ने हमारे गाँव के एक हिस्ट्रीशीटर का नाम लेकर गाली गलौज कर जानमाल की धमकी देने लगा।जिसकी सूचना पीपीगंज थाने पर देने के बावजूद कार्यवाही नही हो रही थी।जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर कैम्पियरगंज बार एशोशिएशन के अधिवक्ताओ द्वारा एक सप्ताह तक न्यायिक कार्य से विरत रहने एवँ धरना प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी रोहित मौर्या के निर्देश के बाद शनिवार की रात पीपीगंज पुलिस ने अज्ञात जे.सी.बी.चालक व जे. सी.बी. मालिक सँजय निवासी गाँगी बाजार थाना पनियरा जिला महराजगंज के खिलाफ धारा 352-351(3)- 3-4 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं ने अतिशीध्र सडक की मरम्मत व आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।
Trending
- वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 17.05.2026
- बालजागृति संस्थान द्वारा 26वां समर कैंप 19 मई से प्रारंभ
- राजघाट पुलिस ने गुमशुदा 8 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया
- एम्स गोरखपुर में सृजन आर्ट्स एग्जीबिशन का आयोजन कला संवेदनाओं और रचनात्मकता का उत्सव
- श्री बालाजी मंदिर मे शनि जयंती के अवसर पर हवन एवं ब्राह्मण भोज
- एम्स गोरखपुर में प्रथम पोस्टग्रेजुएट एंडो-ट्रेनर स्किल लैब का उद्घाटन
- गोरखपुर को मिली खेल क्रांति की ऐतिहासिक सौगात

