Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 13.02.2026
- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
- दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
- गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
- आज का राशिफल. 12.02.2026
- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व पत्रकार मनोज कश्यप बने “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन
- UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक
Author: Anil Singh
“अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश” “युवा कल्याण का एक कर्मचारी जनवरी माह से रहा अनुपस्थि निर्देशालय को लिखित सूचना देकर विभागीय कार्यवाही का निर्देश” “विभागों की उपस्थिति रजिस्टर को मंगाकर कर्मचारियों का लिया हाजिरी” गोरखपुर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ ) गोरखपुर शाश्वत त्रिपुरारी ने शुक्रवार की सुबह विकास भवन के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इससे विकास भवन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।सीडीओ ने सभी विभागाध्यक्षों को कहा कि समय से आफिस…
जिले में इकतीस जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान का बसंतपुर यूपीएचसी से हुआ आगाज। सीएमओ ने क्षेत्र भ्रमण कर आशा कार्यकर्ता का बढ़ाया मनोबल, किया संवाद। गोरखपुर। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत शुक्रवार से दस्तक अभियान का भी आगाज हो गया। इकतीस जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम गोरखपुर के 6.75 लाख घरों तक जाएंगी। टीम द्वारा स्वस्थ व्यवहार अपना कर संचारी रोगों को हराने का संदेश दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ राजेश झा ने बसंतपुर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) से इस अभियान का आगाज किया। उन्होंने बताया…
संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव गोरखपुर। बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में आज़ सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत एक युवा डॉक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। मृतक डॉक्टर की पहचान 32 वर्षीय अबिषो डेविड के रूप में हुई है, जो केरल के अबिविला, पामपडुमकुझी, पाल्लूरकोनाम, परास्सला, ज़िला तिरुअनंतपुरम के निवासी थे। वे मेडिकल कॉलेज के सौ सीटेट पीजी बॉयज हॉस्टल में रह रहे थे और एनेस्थीसिया विभाग में जूनियर रेजिडेंट (जेआर-3) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह रोज़ की तरह जब अबिषो डेविड समय पर विभाग में…
“देवाधिदेव महादेव से की समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना” “हवन के साथ पूर्ण हुआ रुद्राभिषेक का अनुष्ठान” गोरखपुर। 11 जुलाई; चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय पावन सावन माह के पहले दिन मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः काल रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। शुक्रवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत…
आदित्य गुप्ता का अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता 8 जुलाई 2025 को लखनऊ में चयन हुआ, जिसमें गुरु ज्ञान सिंह और गुरु दिनेश सिंह, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान चतुर बंदुआरी अखाड़े के मेरे अनुज कोच श्यामपाल पहलवान के शिष्य आदित्य गुप्ता उर्फ गोलू का चयन 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक ग्रीस मे विश्व चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जब हम सभी को सूचना मिली, तो अखाड़े पर सभी पहलवानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष मनाया। गोलू पहलवान के इस उपल्ब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके पिता और कोच श्यामपाल को लोग फोन कर…
बस्ती। सपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर जिले के रामवृक्ष यादव ने बीजेपी के सहयोगी दल के कैबिनेट मंत्री पर अपनी हत्या की साजिश का सनसनीखेज आरोप लगाया। राम वृक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या के लिए मंत्री और उनकी पार्टी के राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों ने एक करोड़ रुपए इकट्ठा किए हैं, उनकी हत्या की सुपारी देने की साजिश चल रही है। सपा नेता संतकबीरनगर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी हत्या की साजिश को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र में उन्होंने कहा…
“प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता करके प्रताड़ित करने का लगाया आरोप” गोरखपुर। कोऑपरेटिव फेडरेशन के उपसभापति राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमाशंकर जायसवाल पर उनके बेटे और बहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता की। बहु वरदा त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी शादी वर्ष 2018 में बड़े ही धूमधाम से हुई, जिसमें मेरे पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से 50 लाख रुपए खर्च किए। लेकिन शादी के 2 साल के बाद दहेज के लोभी ससुर रमाशंकर जायसवाल लगातार दहेज को लेकर मुझे प्रताड़ित करते रहते है। कोविड के दौरान मेरे…
गोरखपुर। 10 जुलाई; गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पत्रकार हित के तमाम मुद्दों पर संवाद किया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रदेश में एक दिन में हुए रिकार्ड पौधरोपण के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और अभिनंदन स्वरूप उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर पौधा भेंट किया। पदाधिकारियों ने इस दौरान गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही प्रेस क्लब सदस्यों के लिए आयुष्मान कार्ड, जरूरतमंद सदस्यों के लिए रियायती दर पर आवास की व्यवस्था आदि मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों…
दुबई से कारोबार छोड़कर आई नीतू के पति का स्विस बैंक में खाता, इस्लामिक दावा सेंटर खोलने की थी तैयारी
Chhangur Baba Case : एटीएस जांच में खुलासा हुआ कि नेपाल सीमा के पास इस्लामिक सेंटर खोलने के लिए जमीन खरीदी जा रही थी। छांगुर बाबा और नीतू रोहरा मुख्य आरोपी हैं जिन्होंने दुबई में धर्म बदला और स्विस बैंक खाते से करोड़ों का लेनदेन किया।
लोकप्रिय सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय और करोड़ो दिलों पर राज कर रही सिंगर शिल्पी राज की मधुर आवाज में गाया बहुत सुंदर बोलबम गीत ‘हरियर लइहा चूड़िया पिया’ देखने व सुनने को मिल रहा है। इस गीत के वीडियो में नवरत्न पांडेय और एक्ट्रेस उजाला यादव ने शानदार अदाकारी किया है। यह बोलबम गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है। इस गाने को लेकर नवरत्न पांडेय ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत बहुत ही प्यारा बनाया गया है, जिसमें हमने बहुत अच्छा करने का…
