Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लखनऊ में सवर्ण मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन, UGC कानून को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से तीखे सवाल
- आज का राशिफल. 01.04.2026
- छात्र को मिल रही धमकियों से दहशत, सुरक्षा की गुहार
- किशोरी पर चाकू से हमला: हत्या के प्रयास का केस दर्ज, हालत गंभीर
- वालीबाल खेल के दौरान विवाद: दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर केस दर्ज
- गौमाता और सीएम की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार
- आज का राशिफल 31.03.2026
- VIP अंदाज़ में सम्पन्न हुई IPS केके बिश्नोई व अंशिका वर्मा की शादी
Author: Anil Singh
बांसगांव। बांसगांव-माल्हनपार मार्ग पर जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में फुलहर बुजुर्ग निवासी इमरान अंसारी (48 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सुलेमान अंसारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इमरान किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल से बांसगांव जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल इमरान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर…
नौतनवा। नौतनवा रेलवे स्टेशन चौराहे के पास मंगलवार शाम एक ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार संदेश कुमार को हल्की चोटें आईं। ई-रिक्शा चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। चौकी प्रभारी छोटे लाल ने बताया एक मामूली चोट आई है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी बड़हलगंज/ गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज ब्लॉक के ग्राम सिधुआपार निवासी युवा गीतकार डॉ निर्भय निनाद की दूसरी पुस्तक एक लड़की के नाम के कवर पृष्ठ का विमोचन मदरिया सिद्धपीठ के प्रांगण में मदरिया मन्दिर के उत्तराधिकारी श्रीशदास महाराज के हाथों मंगलवार की शाम किया गया। ज्ञात हो कि पूर्व मे भी निनाद का एक गीत संग्रह पास जब से तुम नहीं प्रकाशित हो चुका है। निर्भय ने बताया कि पुस्तक एक लड़की के नाम में प्रेम को लेकर विभिन्न लेख और प्रेम के प्रति समर्पण भावों का समावेश है। इस अवसर पर गदाधर दूबे, नित्यानंद दीक्षित,…
बेलघाट, ( गोरखपुर ) । ब्रह्मसारी थाना बेलघाट निवासिनी सरोज देवी पत्नी शिव कुमार दुबे ने आज बुधवार को गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपजिलाधिकारी खजनी और थाना प्रभारी बेलघाट पर जबरजस्ती अवैध कब्जा कर सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया है। बताते चले कि सरोज देवी, निवासी ब्रह्मसारी, थाना बेलघाट, ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए बताया कि, 9 जून 2025 को उपजिलाअधिकारी खजनी के आदेश का हवाला देकर थाना अध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ व नायब तहसीलदार हरीश यादव द्वारा पीड़िता के खजनी तहसील अंतर्गत निजी भूमिधरी जिसकी आराजी संख्या 317 मी व 263 पर भारी…
“बरगदवां चौक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सन रोज संस्थान ने लगाया 20 दिवसीय प्याऊ का स्टॉल” सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर। सन रोज संस्थान द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए प्याऊ लगाकर शीतल जल की व्यवस्था कराना यह मानवीय एवं सामाजिक दृष्टिकोण से बहुत ही उत्तम कार्य है। उक्त बातें बरगदवां रोड स्थित प्रगति रिजॉर्ट के सामने सन रोज संस्थान द्वारा जनहित कार्य के तहत गर्मी में राहगीरों के लिए किशन अग्रवाल के नेतृत्व में एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स एवं सेंटर फॉर ब्रेन एंड स्पाइन के सहयोग से नि:शुल्क स्वच्छ जल के उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जितेंद्र श्रीवास्तव…
गोरखपुर। मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने जनपद में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किये जाने के सम्बन्ध में विकास भवन में स्थित समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों और संबंधित पटल प्रभारियों के साथ विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने सभी विभागाध्यक्षों एवम् पटल प्रभारियों को ई–ऑफिस से संबंधित समस्त कार्यवाहियों को आगामी चार दिवसों में अनिवार्य रूप से पूरा करते हुए अपने–अपने विभाग/पटल से समस्त पत्रावलियों का परिचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली का संचालन शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में सम्मिलित है, इसको शुरू…
“न्याय की राह देखता एक पिता, कराहता एक बेटा और उदासीन व्यवस्था” “दयानंद मिश्रा पर सुनियोजित हमला — ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और तलवार से सजी साजिश की रात” ” प्रशासन मौन, पुलिस निष्क्रिय और समाज आंदोलित — क्या यह कानून का मुँह चिढ़ाता अपराध नहीं ? ” यह हमला उस भरोसे का कत्ल है जो हर आम आदमी ‘कानून और व्यवस्था’ पर करता है। घटना का सारांश: दिनांक — 9 जून 2025 स्थान — रक्सा गांव, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर पीड़ित — दयानंद मिश्रा, युवक, ग्राम निवासी, सपनों का घर बना रहा था। घटना — पीछे से जानलेवा हमला, लोहे की…
आकाशदर्शियों के लिए 11 जून 2025 की रात बेहद खास होने वाली है। आज की रात आसमान में दिखेगा रहस्यमयी ‘स्ट्रॉबेरी मून’, फिर 2043 तक नहीं दिखेगा ऐसा नजारा। जून माह की आखिरी पूर्णिमा को रात में स्ट्रॉबेरी मून दिखेगा। इस साल यह एक माइक्रो मून भी होगा, जो पृथ्वी से थोड़ा अधिक दूर होने के कारण सामान्य से थोड़ा छोटा और धुंधला भी दिखाई देगा। इस बार का स्ट्रॉबेरी मून सिर्फ नाम या रंग की वजह से नहीं, बल्कि इसके ‘माइक्रो मून’ और ‘मेजर लूनर स्टैंडस्टिल’ की वजह से भी बेहद खास है। हालांकि, इसका रंग स्ट्रॉबेरी जैसा नहीं…
*सूर्य प्रकाश ओझा* गोरखपुर। मंगलवार को शाही ग्लोबल हॉस्पिटल ने पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए तारामंडल में डीसी डीसी किडनी केयर के सहयोग से 23 बेड का अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर शुरू किया। इसका उद्घाटन ग्रामीण विधायक बिपिन सिंह ने किया, जिन्होंने सेंटर की आधुनिक मशीनों और गुणवत्ता की सराहना की। कुशल चिकित्सकों और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों द्वारा संचालित यह सेंटर खास तौर पर संक्रमित मरीजों के लिए एक अलग तल भी प्रदान करता है, जो अक्सर इलाज से वंचित रहते हैं। निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही ने बताया कि पूर्वांचल में डायलिसिस मरीजों की संख्या बढ़ रही है,…
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कार्य किया गया। मंगलवार को चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रीति उमर के साथ उपनगर के पॉवर हाउस पर लगभग साढ़े सात करोड़ से ऊपर के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणा से बड़हलगंज नगर पंचायत सहित समूचे चिल्लूपार का तेजी से विकास हो रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि विभिन्न वार्डों में…
