ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कार्य किया गया।
मंगलवार को चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रीति उमर के साथ उपनगर के पॉवर हाउस पर लगभग साढ़े सात करोड़ से ऊपर के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणा से बड़हलगंज नगर पंचायत सहित समूचे चिल्लूपार का तेजी से विकास हो रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि विभिन्न वार्डों में बिजली के तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने, बिजली पोल लगाने, जल निकासी के लिए आरसीसी नाला, आंबेडकर पार्क में ओपन जिम, बेईली व भैंसौंली में स्ट्रीट लाइट व आंबेडकर पार्क में वेंडिंग जोन, चरण पादुका कुटी में फाउंटेन जैसे विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। इस दौरान एक्सियन संतोष त्रिपाठी, एसडीओ बुद्धिराम सहाय, जेई धनंजय सिंह, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, सभासद ममता मद्धेशिया, राजीव मिश्रा, राकेश राय, सुनील यादव, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, लक्ष्मण साहनी, रवि साहनी, संजय सोनकर, नियाज़ कुरैशी, दीपक गौंड, श्रीकांत सोनी, मो० तैय्यब, श्रीराम मद्धेशिया, श्रीनिवास सोनी, राजू गुप्ता, राजकुमार भारती, अनूप जायसवाल, अरविंद सिंह, रमेश शाही, प्रकाश चंद पांडेय, मनमोहन पटवा, रवि मद्धेशिया, संजय कसेरा, निखिल गुप्ता, राजू शर्मा, बृजेश उमर, सुनील कुमार, संजय शर्मा, ओमप्रकाश यादव, डब्लू सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
शासन की मंशा के अनुसार बन रहा वेंडिंग जोन
नगर पंचायत में बन रहें वेंडिंग जोन शासन की मंशा के अनुसार नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास के तहत बनाए जा रहें हैं। यह पूरा कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के नो ऑब्जेक्श सार्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कराया जा रहा है। शासन की ही मंशा है कि वेंडर जोन बने और इसके लिए शासन निकायों को धन दे रही है। इससे न सिर्फ नगर पंचायत की आय बढ़ेगी बल्कि फुटपाथ व ठेले खोमचे आदि को भी व्यापार का एक स्थान मिल सकेगा।