Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट
- 🌸 आज का राशिफल. 16.02.2026
- बालाजी मंदिर दरबार में जलाभिषेक के साथ मनाया गया फगुआ
- आज का राशिफल. 15.02.2026
- गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आज मातृ पितृ पूजन दिवस व महाशिवरात्रि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
- आज का राशिफल. 14.02.2026
Author: Anil Singh
कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने सोमवार, 7 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत पड़रौना नगर में बन्धन बैंक पड़रौना शाखा के उद्वघाटन समारोह में फीता काटकर शुभारंभ किया। उक्त अवसर माननीय विधायक पड़रौना सदर श्री मनीष जायसवाल जी, क्षेत्रीय प्रबन्धक बन्धन बैंक श्री पीयूष बाजपेई जी, शाखा प्रबंधक पड़रौना श्री चेतन शर्मा जी,पार्टी पदाधिकारी गण सहित बैंक कर्मचारी उपस्थित रहें।
कुशीनगर के लोकसभा सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा कुशीनगर अन्तर्गत जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर कार्यालय रविन्द्र नगर धुस पड़रौना में सोमवार 7 अप्रैल को स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 06 नई एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन अत्याधुनिक एम्बुलेंसों के जुड़ने से ज़रूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी, जिससे आपात स्थिति में मरीजों का उपचार और आसान होगा। यह पहल गोरखपुर के स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मज़बूती प्रदान करेगी। आपातकालीन स्थिति में 102 और 108 नंबर पर कॉल करें – सेवा हर वक्त, हर जगह आपके…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्थानीय उपनगर के फूड बन चुके कालेज रोड पर नव प्रतिष्ठान महफिल कैफे एण्ड डाइनिंग नामक फैमिली रेस्टोरेंट का सोमवार को उद्घाटन हुआ। प्रतिष्ठान का उत्तर भारतीय संघ दादरा, नगर हवेली, दमन एण्ड दीव के संस्थापक अध्यक्ष बच्चा लाल त्रिपाठी ने किया। मौके पर प्रोपराइटर चन्द्रभान तिवारी तिवारी ने बताया कि यहां ग्राहकों के बैठने और खाने की उत्तम व्यवस्था है। उनके प्रतिष्ठान में चाइनीज के साथ चिकन, मशरूम, पनीर चिल्ली, प्लेन फ्राइड राइस के अलावा एग फ्राइड राइस, चिकन और मशरूम राइस भी उपलब्ध होगी, जिसका आनंद लोग सपिरवार बैठ कर उठा…
08 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक भव्य यज्ञ का आयोजन निश्चित हुआ है, जिसके लिए स्थान के रूप में ‘7 रिंग्स मैरेज हाल’ , निकट- फातिमा हास्पिटल, (वार्ड नं.- 35), बाई-पास रोड, गोरखपुर का चयन किया गया है। यज्ञ के कार्यक्रमों में ; विशाल कलश यात्रा का आयोजन मंगलवार दिनांक 08 अप्रैल 2025 को प्रातः 8 बजे से होना तय किया गया है। कलश यात्रा के पश्चात ‘कथा’ का कार्यक्रम भी मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 को, समय- सायं 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक प्रतिदिन करना सुनिश्चित हुआ है। यज्ञ में होने वाले पवित्र कार्यक्रमों के आयोजन…
संवाददाता– एस. पी. सिंह सहजनवा ( गोरखपुर ) । सहजनवा थाना क्षेत्र मुस्तफाबाद उर्फ मलउर में जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी से सुजीत शर्मा पुत्र राम आसरे शर्मा दो भाई है। पीड़ित बाहर रहकर स्वजन का भरण पोषण करता हैं। पत्नी नंदिनी घर पर रहती है। आरोपी हमेशा गाली गलौज करते रहते है, जमीन का बटवारा भी दोनों भाइयों में हो चुका है। वहीं शौचालय पीड़ित के हिस्से के जमीन में बना हुआ है, जिस पर आरोपी अपना दावा…
संवाददाता– एस. पी. सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर ) । सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने घर में सो रही थी । परिजन गेहूं की मड़ाई करने गए थे । उसी दौरान आरोपी घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा था । महिला के पति के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शुक्रवार रात्रि में 11.30 बजे अपने घर में सो रही थी । पति और स्वजन गेहूं की मड़ाई करने गए थे । ससुर बरामदे…
“क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में एक वर्ष बाद हुई बोर्ड की बैठक” पीपीगंज। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह की मौजूदगी में पीपीगंज नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में कुल सत्तर करोड़ की विकास परियोजनाओं पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ। पीपीगंज नगर पंचायत में एक वर्ष बाद हुई बोर्ड की बैठक में शामिल क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने बैठक में 19 में से 17 सभासदों से उनके वार्डो की समस्याओं और उनकी मांगो को सुनने के बाद सभी को आश्वश्त किया कि नगर के सभी वार्डो में विकास की सभी मूलभूत सुविधाओ को बिना किसी भेदभाव…
ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर गालीबाज सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के विरुद्ध जिलाधिकारी द्वारा की गई ऑफिस अटैच की कार्यवाई से पत्रकार समन्वय समिति सन्तुष्ट नहीं है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने गालीबाज तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए उसकी सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इण्डिया सहित अनेक उच्च अधिकारियों को इस सम्बन्ध में ट्वीट भी किया है। बताते चलें कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के गोरखपुर जिला महा मंत्री पवन कुमार गुप्ता अनेक…
संवाददाता– एस. पी. सिंह सहजनवा ( गोरखपुर ) । रविवार को राम नवमी के सुअवसर पर श्री काली मंदिर समिति, सहजनवा के माध्यम से सहजनवा कस्बे में प्रभु श्रीराम की रथयात्रा आकर्षक, डोले, झांकियों एवं बैंड, बाजों के साथ निकाली गई। पूर्व चेयरमैन सहजनवा नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ व्यवसाई व समाजसेवी विनोद सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ल, तथा गौरव गुप्ता, सभासद रिंकू सिंह ने आरती कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें बाजों की धुन पर बजने वाले श्रीराम के मनोहारी भजनों पर युवाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते श्रीराम के जयघोष लगाकर जमकर…
“अमेरिका से बातचीत की शुरू; वैश्विक मंदी की आशंका तेज” अमेरिकी टैरिफ से दुनियाभर में हड़कंप है। कनाडा और चीन ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ का एलान किया है तो वहीं 50 से अधिक देश अमेरिका से बात करना चाहते हैं। यह दावा डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने किया है।
