Author: Anil Singh

गोरखपुर। आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है।आज अपने कार्य क्षेत्र में लगन एवं निष्ठा से कार्य करने वाली महिलाओं की तमाम संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भी पूरे उत्तर प्रदेश के कर्मठी महिलाओं का सम्मान करने हेतु राजभवन लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया।इस सम्मान की कड़ी में गोरखपुर की मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखनाथ गोरखपुर की संस्थापिका पुष्पलता सिंह अम्मा को भी राजभवन से बुलावा आया।और राजभवन में पुष्पलता सिंह अम्मा को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर राज्यपाल…

Read More

सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर राघवेंद्र बाजपेई बाइक से कहीं जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। राघवेंद्र के गिरते ही हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि…

Read More

गोरखपुर। चिलुआताल थाना पुलिस ने शनिवार को सुबह चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 2 अदद सफेद धात की पायल बरामद हुई गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज कुमार सोनकर पुत्र स्व0 रामनगीना सोनकर निवासी सिक्टौर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के रूप में हुई जिसे आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोपहर बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, उप निरीक्षक सज्जन मिश्रा उप निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव, कांस्टेबल प्रदीप वर्मा शामिल रहे।

Read More

संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर )। सार्वजनिक रास्ते पर एक व्यक्ति द्धारा अतिक्रमण कर लिया गया हैं । जिसके विरोध मे थाना समाधान दिवस पर गीडा थाना परिसर मे पहुंच सार्वजनिक रास्ते से अवरोध हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया । थाना समाधान दिवस के अवसर पर अध्यक्षता कर रही प्रशिक्षु आईपीएस/थाना अध्यक्ष आसना चौधरी ने तुरंत मातहतों को मामले को संज्ञान मे लेते हुए मौके पर जाकर देखने को कहा । बताते चले की पिपरौली दक्षिण मोहल्ला स्थित रामजानकी मंदिर के बगल से कोईराना टोला होते हुए पूरब मोहल्ले को जाता हैं । सूर्य भान…

Read More

 बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र की 15 महिलाओं को नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती राना ने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। समाज के अन्तिम पायदान से आने वाली द्रोपदी मुर्मू आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति हैं। आज महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ाने से लेकर अंतरिक्ष यात्रा में भी अग्रणी है। उन्होंने सभी को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि गांव सभा से लेकर लोक सभा तक भारत में महिलाओं का डंका बज रहा…

Read More

गोला। थाना क्षेत्र के खिरकिटा दीगर उर्फ मटियरिया गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास गेहूं के खेत में बगल के गांव खिरकिटा दूबे के युवक का शव शनिवार की सुबह मिला, जिसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी और शव को लाकर फेका गया था। सूचना मिलते ही एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड को बुलवाया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाने लगा लेकिन स्वजनों ने शव रखे वाहन को रोक लिया। खबर लिखे जाने तक गांव के पास वाहन में रखा शव…

Read More

“फोर लेन बाईपास पर पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर” संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर । चिलुआताल थाना क्षेत्र के फोर लेन बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के चनऊ गांव के निवासी अभिषेक व राजन के रूप में हुई है। दोनों भाई अपने मौसी के घर पीपीगंज जा रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनो भाई बाइक से अपनी मौसी के घर जा रहे थे। जैसे ही जमुआर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।…

Read More

भोजपुरी फ़िल्मों व अल्बम सांग्स में अपनी अदा का जादू चलाकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। वह अपने नए नए लुक और डांस मूमेंट से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में अदाकारा माही श्रीवास्तव पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव के साथ नया होली गीत ‘होली में बलम जी’ से खूब धमाला मचा रही हैं। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में गोल्डी यादव अपनी सुरीली आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं, तो वहीं माही श्रीवास्तव रेड कलर के पट्टा के साथ…

Read More

गोरखपुर। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर महिला पी. जी. कालेज के वाणिज्य विभाग द्वारा फूडप्रेन्यौर हब ” व्हेयर फ्लेवर मीट एम्पॉवरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आई.ए.एस. अनुज मालिक ( सी.ई.ओ., गीडा) रहीं । कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती जी की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों की विशिष्टता उनके प्रसिद्ध पोशाकों एवं व्यंजनों के साथ प्रस्तुत की गयी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के पाक कौशल के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उनके सशक्त भूमिका…

Read More

कुशीनगर। आज कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर , विधानसभा पडरौना अन्तर्गत पिपरा बाजार, कोटमाता स्थान (खजुरिया) में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा श्री विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजन जायसवाल जी, जिला पंचायत सदस्य श्री वरूण राय जी सहित मण्डल अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण ,पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Read More