Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने शुरू की धरना प्रदर्शन
- आज का राशिफल. 18.02.2026
- अवधनामा 2026 कवि सम्मेलन
- आज का राशिफल. 17.02.2026
- मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट
- 🌸 आज का राशिफल. 16.02.2026
- बालाजी मंदिर दरबार में जलाभिषेक के साथ मनाया गया फगुआ
- आज का राशिफल. 15.02.2026
Author: Anil Singh
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी गगहा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगहा और भलुवान के बीच सिलनी पुलिया के पास सिर कटी युवती का शव सड़क के किनारे फेंका हुआ मिला है। युवती केवल जींस पहनी है ऊपर का कपड़ा बगल में रखा हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच गयी है।
गोरखपुर, एम्स गोरखपुर के सर्जरी विभाग ने एक और जटिल और हाई-रिस्क सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर अपनी चिकित्सीय दक्षता साबित की है। 75 वर्षीय मरीज, जिसकी पीठ पर 8 किलो का विशालकाय ट्यूमर (सारकोमा) था, का सफल ऑपरेशन किया गया। यह ट्यूमर पहले 2022 में लखनऊ में हटाया जा चुका था, लेकिन तीन वर्षों में यह फिर से उभर आया और अत्यधिक बड़ा हो गया। मरीज को कई अस्पतालों ने ऑपरेशन के लिए अस्वीकार कर दिया था, क्योंकि उसकी उम्र, हृदय रोग और संभावित रक्तस्राव के चलते यह एक अत्यंत जोखिम भरा मामला था। एम्स गोरखपुर बना मरीज की…
दवाओं के अन्वेषण में हो रहे हैं नए प्रयोग : डॉ. रामा द्विवेदी महायोगी गोरखनाथ विवि में दवा अनुमोदन प्रक्रिया और कैंसर के बचाव पर हुआ विशेष व्याख्यान, जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं में होते हैं समान तत्व : डॉ. रामा द्विवेदी, गोरखपुर। जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय, वाशिंगटन डीसी, यूएसए के प्रो. (डॉ.) रामा एस. द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान दौर में दवाओं के अन्वेषण में नए प्रयोग हो रहे हैं। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की तरफ से इस पर खासा जोर दिया जा रहा है। डॉ. रामा गत बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पंचकर्म सभागार में ‘दवा अनुमोदन प्रक्रिया…
गोरखपुर। डीएम कृष्णा करुणेश ने जिले के दस एसडीएम और एएसडीएम के अलावा तीन तहसीलदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी करने के साथ ही डीएम ने सभी को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है। आदेश के मुताबिक, सहायक कलेक्टर प्रशिक्षण शिशिर कुमार सिंह को कैंपियरगंज का एसडीएम बनाने के साथ ही एसडीएम न्यायिक का भी कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह कैंपियरगंज के एसडीएम रोहित मौर्या को चौरीचौरा और चौरीचौरा के एसडीएम प्रशांत वर्मा को गोला का नया एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम न्यायिक चौरीचौरा प्रदीप सिंह को बांसगांव का…
धारदार हथियार लेकर भारत में घुसे बांग्लादेशी, BSF जवानों पर किया हमला; बॉर्डर पर बढ़ी टेंशन, पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों पर हमला हुआ है। आधी रात कई बांग्लादेशी भारतीय सीमा में घुस आए। जब बीएसएफ के जवानों ने बांग्लादेशियों को रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने हमला कर दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़: RDSS योजना के तहत विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिजली चोरी रोकने के लिए चला जांच अभियान, गोरखपुर: – लोकेन्द्र बहादुर सिंह, अधिक्षण अभियन्ता (शहर) गोरखपुर, ने बताया कि “विद्युत विभाग द्वारा रेवम डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत बिजली हानियों को दूर करने और चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में कटिया कनेक्शन हटाने और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। आज आजाद नगर कसाईबाड़ा क्षेत्र में लोकेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।…
भोजपुरी सिनेमा शो मैन फ़िल्म मेकर व निर्देशक मनोज ओझा के निर्देशन में बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासू जी’ की गीत रिकॉर्डिंग समाप्त हो गई है। इस फ़िल्म का गाना फेमस प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह और अलका झा ने सुरीली आवाज में गाया है, जिसे मधुर संगीत से गीतकार व संगीतकार मुन्ना दूबे ने सजाया है। सांग की रिकॉर्डिंग एसआर म्यूजिक लैब में किया गया है। मनोज ओझा कृत ईगल होम एंटरटेनमेंट एंड मेक योर फ़िल्म प्रस्तुत फिल्म ‘पद्मश्री सासू जी’ के निर्देशन की बागडोर मनोज ओझा संभाल रहे हैं। उनके निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन पारिवारिक विषय…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज उपनगर के हनुमान नगर स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क के बगल में स्थित दुर्गावती अस्पताल के सहयोग से निर्मित दुर्गावती उद्यान व मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि से कॉलेज रोड पर निमित पाथवे कार्य का विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर ने लोकार्पण किया। बुधवार को कस्बे के सुभाष चंद्र बोस पार्क के बगल में दुर्गावती अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉ मनोज यादव द्वारा गोद लिए गए स्थल पर निर्मित दुर्गावती उद्यान व मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि से कॉलेज तिराहे से लेकर स्टेट बैंक होते…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के गोला विकास खण्ड के तुर्कवलिया गांव निवासी हलवाई का काम करने वाले गरीब ब्राह्मण परिवार के पुत्र के इंजीनियर बनने पर परिवार में काफी हर्ष है। गांव जवार के लोग भी खुशी का इजहार कर रहे हैं। तुर्कवलिया गांव निवासी चंद्रशेखर मिश्र काफी गरीबी में परिवार पालते हैं। आमदनी का एक मात्र साधन हलवाई का काम कर मजदूरी कमाना है। इसी गरीबी में होनहार पुत्र विपिन मिश्र की शिक्षा पर ध्यान दिए। परिणाम विपिन मिश्र ने एस एस सी की परीक्षा में सम्पूर्ण भारत में 31 वाँ…
अवैध रूप से संचालित हास्पिटल पर छापा, संचालक फरार, निरीक्षण के दौरान संचालक ने डाक्टर को बंधक बनाने का किया प्रयास, ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर+निष्पक्ष टुडे):बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के पिड़हनी चौराहे पर बुधवार को अबैध रुप से संचालित हास्पिटल को सील कर दिया गया है। निरीक्षण में गये डाक्टर व जांच टीम ने उच्चाधिकारीयो को सुचना दे दी है। प्रभारी निरीक्षक डेरवा डा.श्रवन तिवारी ने बताया की अबैध रुप से संचालित हास्पिटल का निरीक्षण के क्रम में पिड़हनी में संचालित राज हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। कागजात न मिलने पर डा. ने उपजिलाधिकारी गोला को फोन से सुचना…
