Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 25.04.2026
- शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे
- गोरखपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फार्महाउस में मिली लाश
- ड्यूटी पर चुनाव अधिकारी, लेकिन खुद वोट से वंचित! 65 नाम वोटर लिस्ट से गायब, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा
- आज का राशिफल. 24.04.2026
- कानपुर में Lenskart शोरूम में हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से मचा बवाल
- प्रयागराज: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
- सीएम योगी ने 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Author: Anil Singh
भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव ने कहरउआ गीत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। वह भी अपने निराले अंदाज में कोई गाना लेकर आते हैं तो उसे सुनते ही सबका मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। इसी कड़ी में सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव भोजपुरी कहरउआ गीत ‘घरवा आवा सइयाँ जी’ आक्या फिल्म्स के ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में मनोज लाल यादव ने एक्ट्रेस पल्लवी सिंह के साथ शानदार परफॉर्मेंस से गर्दा उड़ा रहे हैं। बता दें कि सिंगर मनोज लाल…
गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, भोजपुरिया दिलों पर राज कर रही सिंगर गोल्डी यादव और करोड़ों दिलों पर राज कर रही एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी जोड़ी जब जब एक साथ आती है फुल टू धमाल मचा देती है। सिंगर एक्ट्रेस की यह हिट जोड़ी एक बार फिर अपनी हिट जोड़ी जमाते हुए नया भोजपुरी लोकगीत ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ लेकर आई हैं, जोकि फुल इंटरटेनिंग है। यह म्यूजिकल वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को गोल्डी यादव अपने…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज नगरपंचायत बड़हलगंज के वार्ड नम्बर 07, राम जानकी नगर में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत प्राप्त धनराशि से विकास कार्यों की कड़ी में निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क और ढक्कन युक्त नाली का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ चेयरमैन प्रीति उमर ने शिलापट्ट अनावरण कर किया। शनिवार को उपनगर बड़हलगंज स्थित राम जानकी नगर में सोनू यादव के घर से होकर इंदल यादव का घर होकर मोनू के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का विधिवत पूजन एवं शिलापट्ट अनावरण के पश्चात लोकार्पण करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा…
सबसे निचले तपके के लिए भी जागरूक है योगी सरकार – राजेश त्रिपाठी बृहद कम्बल वितरण कार्यक्रम, ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज ब्लॉक के ग्राम सभा महुआपार गाँधी इण्टर कॉलेज में चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र के 1000 गरिब जरूरत मंद विधवा विकलांग और बुजुर्ग लोगो को ठण्ड से बचाव हेतू कम्बल वितरण किया गया! उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमन्त्री जी के जन सरोकारी सोच के तहत हर ज़रूरतमंद का ख़्याल रखा जा रहा है उसी क्रम में आज बड़हलगंज ब्लॉक के महुआपार गांधी इण्टर कॉलेज में आये हुए ज़रूरतमन्द लोगो को कम्बल वितरण के…
गोरखपुर : लम्बे समय से सामाजिक कार्यों में जुटी प्रिया कुमारी शुक्ला को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य अपने विशेष अभिरूचि कोटे के तहत मनोनीत किया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद देतें हुए ह्रदय से आभार व्यक्त किया है और कहा कि उन्होंने महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी समिति में दी। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी प्रिया कुमारी शुक्ला महिलाओं और बच्चों के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं हर निचले स्तर तक पहुंचे इस उद्देश्य…
लखनऊ : बहराइच दंगे के एक आरोपी ने खुद को आग लगा ली। आरोपी सरफुद्दीन बहराइच दंगे के मामले में जेल गया था, लेकिन जमानत पर छूटकर बाहर आया था। सरफुद्दीन पर मनोज नामक व्यक्ति पर फर्जी मुकदमा लिखवाने का आरोप था। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हजरतगंज पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
मथुरा: शहर के BSA कॉलेज रोड पर स्थित एक ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में रिफलिंग के दौरान तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस ब्लास्ट में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। धमाका मिश्रित आबादी इलाके मेंथा ऑक्सीजन सिलेंडर के गोदाम में हुआ। घटना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। कैसे बना गैस का गोदाम, जांच कर रही है पुलिस।
बदायूं ब्रेकिंग:नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद केस मे सुनवाई आज। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नहीं हो सकता कोई आदेश। सुनवाई मे तय हो सकता है कि केस सुनवाई योग्य है या नहीं । सिविल जज सीनियर डिवीजन / फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट मे होंगी सुनवाई।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के गायघाट गांव में शुक्रवार को सायंकाल चार बजे महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार गायघाट गांव निवासी मृतका अंजनि 36 वर्ष का पति रविन्द्र प्रजापति अपने तीन पुत्री व एक पुत्र सहीत गुजरात के सुरत में रहता है। मृतका कि तबीयत कुछ वर्षो से खराब चल रही थी। जिसका इलाज कराने दो माह पुर्व वह गांव आया था। घर के अन्दर खुले कमरे में शुक्रवार की…
समाज व क्षेत्र का विकास ही हमारा संकल्प– आलोक गुप्ता, साई महोत्सव का हुआ समापन, ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज गोरखपुर जिला पंचायत सदस्य व मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज व क्षेत्र का विकास करना ही संस्थान का संकल्प है। खासकर महिला समाज का। जिन्हें घर, चौके तक सीमित कर दिया गया हैं। गुरुवार को श्री गुप्ता संस्थान के तत्वावधान में आयोजित साई मंदिर स्थापना महोत्सव के समापन पर उमड़े श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए कहा कि खड़ेसरी देव नगरी बन गई है। विहिरप के प्रदेश अध्यक्ष शिखर…
