गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
इस दौरान 173 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 297 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें सड़कों के निर्माण, नालियों की व्यवस्था, जल निकासी, ग्रीन बेल्ट और अन्य शहरी विकास से जुड़ी कई अहम योजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकला बांध स्थित नव विकसित ईको पार्क रहा, जिसे मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया। उल्लेखनीय है कि यह स्थान पहले कूड़ा डंपिंग स्थल के रूप में जाना जाता था, जिसे अब एक आधुनिक और आकर्षक ईको पार्क में परिवर्तित किया गया है।

इसके अतिरिक्त सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत 6 स्मार्ट सड़कों के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छ स्कूल अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अभियान के माध्यम से छात्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाएगा।


