Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 25.04.2026
- शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे
- गोरखपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फार्महाउस में मिली लाश
- ड्यूटी पर चुनाव अधिकारी, लेकिन खुद वोट से वंचित! 65 नाम वोटर लिस्ट से गायब, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा
- आज का राशिफल. 24.04.2026
- कानपुर में Lenskart शोरूम में हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से मचा बवाल
- प्रयागराज: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
- सीएम योगी ने 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Author: Anil Singh
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरघाट में बीते मंगलवार को समूह का किस्त जमा करने के विवाद को लेकर गुलईचा देवी पत्नी रामकरन और गायत्री देवी पत्नी योगेन्द्र निवासी ग्राम पंचायत दरघाट के बीच वाद विवाद हो गया । देखते देखते यह मारपीट में बदल गया, और दोनों पक्षो से जमकर लाठियां चली । जिससे एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए । दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरघाट निवासिनी गुलईचा…
सहजनवा थाना के हरदी गाव में पारिवारिक विवाद में दो भाइयों और उंसके परिजनों ने मिलकर दूसरे भाई को गाली धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया । अब इस मामले में पीड़ित कि शिकायत पर सहजनवा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । हरदी निवासी पीड़ित विनोद कन्नौजिया ने सहजनवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 14 जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद था, तभी उनके सगे भाइयों और उनके परिवार वालो ने मारपीट कर घायल कर दिया । वही जब मैं थाने जाने लगा तो रास्ते मे मोटरसाइकिल से…
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस ट्रेड्स के समीप पूरब पटरी पर एस के इलेक्ट्रॉनिक के सामने विपरित दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने वीरेंद्र निषाद को बाजार से घर लौटते समय ठोकर मार दिया था । जिनका अभी गोरखपुर इलाज चल रहा है । अब इस मामले में घायल के पुत्र की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने आरोपी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों पर बुधवार को केस दर्ज किया है ।
सहजनवा थाना क्षेत्र के बनकटिया निवासिनी सुमित्रा देवी पत्नी ब्रम्हदेव ने सहजनवा पुलिस को तहरीर देकर अपने ही गाव के एक मनबढ़ पर उसके घर पर तोड़फोड़, चढ़कर गाली देने और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है , घटना 14 जनवरी की बताई जा रही है । महिला का कहना है कि आरोपी शराब पीकर उसके घर पर आया और घर मे तोड़फोड़ किया । जब इस बात की उलाहना दी तो आरोपी ने मारपीट कर बेटी को घायल कर दिया , पीड़ित महिला की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र पुत्र नगेसर पर बीएनएस की…
पीपीगंज मंडल अध्यक्ष पशुपतिनाथ अग्रहरि का पीपीगंज मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीपीगंज चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ स्तर कार्यकर्ता को भी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की पहचान और उसके स्तंभ हैं .कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से निष्ठा पूर्वक समर्पित होकर राष्ट्र की सेवा के लिए कार्य कर रहा है…
यूट्यूबर्स पर गाने के माध्यम से कटाक्ष ‘रिपोर्टर रानी’, डिजिटल क्रांति के दौर में यूट्यूबर्स की बाढ़ सी आ गई है. देश के किसी भी कोने मे आप चले जाए मोबाइल पत्रकार आपको दिख जायेंगे. इन्ही को गाने के रूप मे पिरो कर पेश किया है वाइट हिल भौकाल म्यूजिक चैनल ने. रिपोर्टर रानी नाम के इस गाने को गाया है देसी फोक स्टार सोनू राजभर और अर्चना राज ने. गाने को लिखा है देवानंद राजभर ने जबकि संगीत तैयार किया है दिलीप प्रजापति ने. रिपोर्टर रानी मे रिपोर्टर की भूमिका मे हैँ बनारस की जानी मानी मॉडल माया. गाने…
गोरखपुर। 16 जनवरी। गोरखपुर महोत्सव का आज भव्य समापन हो गया। 10 जनवरी से शुरू हुए इस महोत्सव में क्षेत्रीय कलाकारों और खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से महोत्सव को यादगार बना दिया। महोत्सव के दौरान कला, खेल और संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय कलाकारों और खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना था। इस दौरान लोकगीत, नृत्य, नाटक, पेंटिंग, शिल्पकला और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम…
जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन ने आज सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना ने जस्टिस चंद्रन को शपथ दिलाई।
इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव 22 जनवरी को राम मंदिर आंदोलन पर होने वाले एक आयोजन को संबोधित करेंगे। उन्होंने 8 दिसंबर को एक बयान दिया था कि देश की व्यवस्था बहुसंख्यकों के अनुसार ही चलेगी। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘कठमुल्ला’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर विवाद हुआ था। उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव संसद में लाने का ऐलान विपक्ष ने किया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जांच शुरू की है। इस बीच अब वह 22 जनवरी को ‘राम मंदिर आंदोलन और गोरक्षपीठ’ शीर्षक से आयोजित होने…
PM पद छोड़ने के बाद राजनीति से भी संन्यास लेंगे जस्टिन ट्रूडो , नहीं लड़ेंगे अगला चुनाव कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा करते हुए कहा है कि वह अगले आम चुनावों में भाग नहीं लेंगे। कनाडा में आम चुनाव इस साल अक्टूबर में होने वाले हैं लेकिन यह तय समय से पहले भी हो सकते हैं। ओटावा में बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रूडो ने कहा, “मैं आगामी चुनाव में हिस्सा नहीं लूंगा। यह मेरा अपना फैसला है।”
