Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गोरखपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फार्महाउस में मिली लाश
- ड्यूटी पर चुनाव अधिकारी, लेकिन खुद वोट से वंचित! 65 नाम वोटर लिस्ट से गायब, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा
- आज का राशिफल. 24.04.2026
- कानपुर में Lenskart शोरूम में हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से मचा बवाल
- प्रयागराज: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
- सीएम योगी ने 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- आज का राशिफल. 23.04.2026
- आज का राशिफल. 22.04.2026
Author: Anil Singh
ट्रंप की चेतावनी के 24 घंटे बाद ही हमास ने दिखाए तेवर, गाजा में 3 इजराइली सैनिकों को मार गिराया ये हमला हमास ने उस वक्त किया है जब अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को हमास को चेतावनी देते हुए कहा था कि “अगर उनके शपद ग्रहण से पहले सभी बंधक डील नहीं हुई तो मध्य पूर्व में सब खराब हो जाएगा।”
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज रामायण हमें धर्म के पथ पर चलना सिखाती है। आप जहां भी रहे हैं वहां की अच्छाइयों को देखने का प्रयास करें। जीवन के केंद्र में धर्म व आध्यात्म का होना बहुत जरूरी है। जिसके जीवन में धर्म व सदाचार नहीं है वह इस धरती पर भार के समान है। राम कथा के श्रवण से प्रभु के आदर्श चरित्र व कृत्य को जानने और सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इसे सुनकर हम अपने जीवन में उनके गुणों को आत्मसात कर सकते हैं। जिससे हमारा जीवन भी मर्यादित हो सके। अंधेरे को भगाने के लिए जिस…
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन, समाजवादी परिवार में शोक की लहर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है। अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है, वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज गुरुवार (9 जनवरी) की तड़के 4 बजे उनका निधन हुआ है, पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा।
शक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट, खजनी, गोरखपुर Gorakhpur Link Expressway: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ रहा है। यह 91.352 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे गोरखपुर और आजमगढ़ जिलों को आपस में जोड़कर क्षेत्र के सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। चार लेन का यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर बाईपास से शुरू होकर आजमगढ़ के सालारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इस परियोजना पर कुल 7283.28 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में गुरुवार से शुरू होने वाली रामकथा के आचार्य अंतरराष्ट्रीय संत राजन जी महाराज का बुधवार की रात आगमन हुआ। बड़हलगंज पहुंचते ही ब्लॉक प्रमुख रामआशीष राय व ग्राम प्रधान दिनेश पांडेय की उपस्थिति में सिधुआपार में सुस्मिता राय के घर से अनिल पांडेय के घर तक बने सड़क का लोकार्पण किया। संत राजन महाराज ने कहा कि राष्ट्र व समाज के लिए हर व्यक्ति को कार्य करना चाहिए। इस दौरान राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुबेदार राय, कुलदीप राय, अनिल पांडेय आदि लोग…
गोला गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी 62 वर्षीय झिनकू दुबे की निर्मम हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और हत्या आरोपी रामेश्वर दुबे को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह हत्या 13 दिसंबर को जानीपुर पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क मार्ग पर स्कॉर्पियो से ठोकर मारने और लोहे की रॉड से पिटाई के जरिए की गई थी। घटना के समय झिनकू दुबे अपनी बहू गुड़िया के साथ बाइक पर सवार होकर 164 का बयान न्यायालय में देने जा रहे थे। गुड़िया की लिखित शिकायत पर गोला थाने में चार नामजद अभियुक्तों—तारकेश्वर दुबे, परमेश्वर दुबे,…
गूगल मैप्स के जरिये नागालैंड में जा घुसी असम पुलिस, स्थानीय लोगों ने रातभर बंधक बनाकर रखा, गुवाहाटी : असम पुलिस की 16-सदस्यीय एक टीम छापेमारी के दौरान ‘गूगल मैप्स’ के जरिये अनजाने में नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को अपराधी समझकर उनपर हमला कर दिया और उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपराधी की तलाश में नागालैंड की सीमा में चली गई पुलिस टीम।
गोरखपुर महोत्सव: कुमार सुजीत की सुरमयी प्रस्तुति से गूंजेगा मुख्य मंच, गोरखपुर महोत्सव 2025 में इस बार संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे प्रसिद्ध लोकगायक कुमार सुजीत। अपने लोकगीतों और सुरीली आवाज से दिल जीतने वाले कुमार सुजीत 10 जनवरी की शाम चंपा देवी पार्क (रामगढ़ताल) में आयोजित महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देंगे। ब्रह्मपुर ब्लॉक के निबहीं गांव से ताल्लुक रखने वाले कुमार सुजीत ने लोकसंगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके गीतों में पूर्वांचल की संस्कृति और लोकजीवन की झलक साफ दिखाई देती है। उनकी परफॉर्मेंस न सिर्फ उत्तर प्रदेश और…
गोरखपुर : रियल स्टेट कंपनी आर्बिट ग्रुप के आवास-प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा गोरखपुर-लखनऊ समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सिविल लाइंस स्थित निदेशकों के आवास और कार्यालयों की जांच जारी रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े समूह के लेन-देन का खंगाला जा रहा है ब्योरा 7 साल पहले शुरू हुई रियल एस्टेट कंपनी ऑर्बिट समूह के निदेशक अभिषेक अग्रवाल और आनंद मिश्रा के आवास और प्रतिष्ठानों पर छापे से मचा हड़कंप।
अखिलेश यादव का तंज- कुंभ में आने वाले साधुओं के भाई हैं ‘सीएम योगी’, संतों से बोले- इन्हें वापस ले जाना, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में हजारों संत महात्मा और बाबा तपस्या में लीन हैं लेकिन अच्छा होगा कि वे इस महापर्व के समापन के बाद अपने गुरु भाई योगी आदित्यनाथ को भी अपने साथ ले जाएं। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में हर विभाग में लूट मची हुई है।
