Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 18.04.2026
- मानव एकता दिवस : रक्तदान शिविर
- आज का राशिफल 17.04.2026
- बडहलगंज ब्लाक के 34 निपुण विद्यालयो के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
- सहजनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.50 टन चोरी का सरिया बरामद, चालक गिरफ्तार
- गोरखपुर में सुरक्षा को मिली नई ताकत, 9.18 करोड़ की अत्याधुनिक परियोजनाओं का लोकार्पण
- गोरखपुर में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, समाजसेवा के कई प्रोजेक्ट्स लॉन्च
- आज का राशिफल. 16.04.2026
Author: Anil Singh
साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम: गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का अनुकरणीय प्रयास, गोरखपुर, 7 दिसंबर: गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय, जो समाज में महिलाओं को सशक्त करने के लिए निरंतर अग्रसर है, ने शनिवार को साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। रोटरी क्लब के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की संरक्षक और प्रेरणास्त्रोत श्रीमती रीना त्रिपाठी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा, “गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय सदैव शिक्षा और सामाजिक चेतना को एक साथ लेकर चलता है। यह कार्यक्रम हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है,…
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगलरसूलपुर नंबर दो के चौहान टोला में शनिवार दोपहर चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गोरखपुर के निजी अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जंगलरसूलपुर और हरपुर गांव के बीच खेल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार को हरपुर गांव के कुछ मनबढ़ युवकों और महिलाओं ने चौहान टोला में हमला किया। घायल युवकों में संदीप चौहान (21), संजय भारती और अजय साहनी शामिल हैं। घायलों के परिजनों ने आरोपियों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। जब पुलिस…
शासन के निर्देश पर जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 67 दुकानों की जांच, चार प्रमाण-पत्र निलंबित, गोरखपुर। शासन के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे उर्वरक व्यापारियों में हड़कंप मच गया। प्रमुख सचिव (कृषि), उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार और मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर के निर्देश पर तहसीलवार गठित टीमों ने जिले की 67 उर्वरक दुकानों पर जांच की। कार्रवाई के प्रमुख बिंदु: नमूने संग्रह: कुल 67 दुकानों पर छापेमारी के दौरान 26 उर्वरकों के नमूने लिए गए। प्रमाण-पत्र निलंबन: निरीक्षण में गड़बड़ी पाए जाने पर चार उर्वरक प्रतिष्ठानों के निबंधन प्रमाण-पत्र…
संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बुदहट टोला, नगरा गाव के काली मन्दिर पर आयोजित देवी जागरण व भंडारे में क्षेत्रीय विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला पहुंचे, और यहां पर उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया । विधायक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगो की सहभागिता रहती है । ऐसे कार्यक्रमो से आपसी प्रेम को बढ़ावा मिलता है । कार्यक्रम के आयोजनकर्ता नारद शुक्ला ने बताया कि, गांव की सुख शांति के लिए हर साल पूजा व भंडारे का आयोजन किया जाता है ।
संवाददाता एसपी सिंह गोरखपुर/सहजनवा । सहजनवा थाना क्षेत्र में पेड़ो के अवैध कटान पर रोक नहीं लग पा रहा है । ग्रामीणों की सूचना के बावजूद ठेकेदार ने हरे आम के पेड़ को काटकर सड़क में गिरा दिया । लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जू नहीं रेगा । पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार एक तरफ पौधा रोपड़ को बढ़ावा दे रही है । वही सहजनवा रेंज के जिम्मेदारों को इससे मतलब नहीं है । स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंडा स्थित पोखरे पर आम का हरा पेड़ ठेकेदार अवैध रूप से दोपहर में कटवा रहा था । ग्रामीणों ने इसकी…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- नगर पंचायत के ईओ शिवकुमार का ट्रांसफर हो जाने के बाद नवागत ईओ रामसमुझ ने अपना कार्यकाल संभाल लिया। वह इसके पहले पिपराइच का कार्य भार देख रहें थे। शनिवार को चेयरमैन प्रीति उमर के समक्ष नगर पंचायत का कार्यभार संभालने के बाद अधिशासी अधिकारी रामसमुझ ने कहा कि नगर की साफ सफाई, पथ प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था मेरी प्राथमिकता होगी। नगर के जो भी विकास के कार्य चल रहें है, उन्हें तेज गति से आगे बढ़ाया जायेगा। नगर के सभी जनमानस के मनोदशा को ध्यान रखते हुए सभी सभासदों को…
संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवां सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही निवासी रमाकांत मौर्य पुत्र छागुर मौर्य ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि मैं सुबह मगहर कोचिंग पढ़ने जा रहा था, अभी पटना पुल के पास पहुंचा ही था कि गांव के कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर रस्ते में घेर कर रॉड और पंच से मारने लगे । रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने बीच बचाव किया तब वह लोग वहां से भाग गए । युवक ने घर पहुंच कर परिजनों से सारी बात बताई और सहजनवां थाने पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई । इस…
संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा गोरखपुर में मेडिकल व फार्मा के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के दृष्टिगत फार्मा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया । इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव सेमिनार के मुख्य अतिथि गोरखपुर नगर निगम के महापौर डा० मंगलेश श्रीवास्तव व फार्मा क्षेत्र के नामचीन हस्तियां एवं विशेषज्ञों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि डा० मंगलेश श्रीवास्तव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मा क्षेत्र का सीधा संबंध आपके स्वास्थ्य व जीवन से संबंधित है । जो हमारे और आप के लिए श्रेष्ठ प्राथमिकता है । फार्मा क्षेत्र यानी दवा…
शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार के बधिक टोला (व्यास नगर) मोहल्ले में आबकारी विभाग एवं गोरखपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मार कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद किया। बताया जा रहा है कि अवैध कच्ची शराब की मात्रा 80 लीटर थी, जिसे आबकारी विभाग एवं गोरखपुर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
गोरखपुर, 7 दिसंबर: सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2024 के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी आवास पर अभियान का शुभारंभ किया गया। कर्नल अनिल कुमार सिंह (अ.प्रा.), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, ने जिलाधिकारी श्री कृष्णा करूणेश को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का स्टिकर लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने मौके पर दान पेटिका में अपना योगदान दिया और जनपदवासियों से अभियान में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने अभियान की स्मारिका का विमोचन भी किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के आवास पर जाकर उन्हें भी झंडा दिवस का स्टिकर लगाया…
