Author: Anil Singh

छठवां सीनियर और छठवां जूनियर नेशनल सेस्टोबाल चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 8 दिसंबर 2024 को पंजाब के सुनाम में किया गया, इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें गोरखपुर जिले के तीन खिलाड़ीयों अरिफ हुसैन, शुभ्रांशु राय तथा वैभव साहनी ने भी अपना शानदार प्रदर्शन किया।

Read More

सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा, ‘हम हर सम्भव मदद के लिए तैयार हैं’ गोरखपुर: मोहद्दीपुर में 6 दिसंबर की रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को मोहद्दीपुर निवासी विक्रांत सिंह के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में मैं और हमारी सरकार आपके साथ खड़े हैं। हर प्रकार की सहायता…

Read More

अधेड़ की मिली लाश, नहीं हुई पहचान संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवां । सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुरियापार के राजस्व गांव भरपुरवां में सड़क किनारे अचेत अवस्था में एक व्यक्ति पाया गया । जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है । जिसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा पीआरबी 112 पर दिया दिया । सूचना पाकर मौके पर पीआरबी 112 नंबर पुलिस पहुंचकर देखा और अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया । जहां मौजूद रहे चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं घघसरा पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर कानूनी…

Read More

हाल ही में सोमाली समुद्री लुटेरों ने AK-47 राइफलों से लैस होकर एक चीनी मछली पकड़ने वाली नाव का अपहरण कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने जहाज और उसके 18 सदस्यीय चालक दल को छोड़ने के लिए फिरौती मांगी है। अपहरण कब हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है, हालांकि यूरोपीय संघ के एंटी-पायरेसी फोर्स ने गुरुवार को इस घटना की ओर ध्यान आकर्षित किया। पुंटलैंड के पूर्वी तट पर समुद्री लुटेरों के गढ़ ईल में एक पुलिस अधिकारी मोहम्मद दीनी ने कहा कि समुद्री लुटेरे जहाज को तट से और दूर ले जा रहे हैं। इस घटना ने ध्यान…

Read More

नोएडा: जेवर एयरपोर्ट पर उतरा पहला हवाई जहाज, वाटर कैनन से इस तरह दी गई सलामी, नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर आज पहली बार पहला विमान उतरा। इंडिगो की फ्लाइट पहली बार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। पहली फ्लाइट को वाटर कैनन से सलामी दी गई।

Read More

मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत शहर की सड़कों को स्मार्ट बनाने की 55 करोड़ की डीपीआर शासन में विचाराधीन है। जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। राप्तीनगर में निर्माण कार्य जारी, प्रथम चरण में राप्तीनगर वार्ड के शाहपुर क्षेत्र की तीन सड़कों पर काम शुरू हो चुका है। इनमें शाहपुर थाना से रिद्धि अस्पताल तक, मेडिकल कॉलेज रोड से दूरदर्शन आवास होते हुए ब्रदर्स बेकरी तक, और राजीव नगर कुंआ से राप्तीनगर विद्युत कार्यालय तक की सड़कें शामिल हैं। स्मार्ट सड़कों की खासियतें: बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे। पैदल यात्रियों…

Read More

पिपराइच: 25 दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक नरेंद्र चौबे (कुशीनगर निवासी) का रविवार सुबह पांच बजे मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अहिरौली (कुशीनगर) के निवासी नरेंद्र चौबे पिपराइच कस्बे में परिवार के साथ किराये पर रहते थे और एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। 14 नवंबर को वह मार्निंग वॉक पर निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Read More

चौरीचौरा: नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या 15 स्थित मोती मंदिर के पीछे रविवार देर शाम कूड़े के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों और जहरीले धुएं के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल को दी। नगर पंचायत से पानी का टैंकर मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। शाम सात बजे गोलघर अग्निशमन केंद्र से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।…

Read More

दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मुझे खुशी है कि भारत में गीता महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है और हरियाणा सरकार आज इस आयोजन में बड़ी भूमिका निभा रही है। मैं भी उस आयोजन में शामिल हो रहा हूं…मैं गीता जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई देता हूं…मध्य प्रदेश सरकार भी गीता महोत्सव मना रही है और उसके आयोजन लगातार चल रहे हैं…”

Read More

रूसी समाचार एजेंसी का कहना है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनका परिवार रूस द्वारा शरण दिए जाने के बाद मॉस्को में हैं। इंटरफैक्स ने अनाम स्रोत के हवाले से कहा: “सीरिया के राष्ट्रपति असद मॉस्को पहुंचे। रूस ने उन्हें मानवीय आधार पर शरण दी है।”

Read More