Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज
- आज का राशिफल. 14.04.2026
- आयुष चिकित्सा का लाभ लेने को और सुगम होगा आवागमन
- आज का राशिफल. 13.04.2026
- तिहा मोहम्मदपुर में भाजपा की गूंज, 9 साल का विकास बना जनचर्चा
- आज का राशिफल. 12.04.2026
- चौरी-चौरा में हर घर तक PNG गैस पाइपलाइन की मांग तेज
- अति पिछड़े समाज की राजनीतिक भागीदारी पर जोर
Author: Anil Singh
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के बीच सीमा क्षेत्र के पास था और इसकी गहराई 212 किलोमीटर थी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
भारत ने हाल ही में इज़राइल और लेबनान के बीच हुए युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे एक सकारात्मक कदम बताते हुए क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया। यह युद्धविराम पश्चिम एशिया में हाल के सप्ताहों में बढ़ते तनाव और हिंसक संघर्षों के बाद आया है, जिसने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी थी।
भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर झारखंड में चुनाव के समय जिन अधिकारियों को हटाया गया था, मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण करते ही सबसे पहले उन अधिकारियों को फिर से उनके उसी पद पर पदस्थापित कर दिया है। एक बार फिर 1989 बैच के IPS अधिकारी अजय कुमार सिंह को DGP के पद से हटाकर झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनके स्थान पर CID के DG अनुराग गुप्ता को DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सुल्तानपुर:सरेशाम बहनोई ने साले को मारी गोली, रिश्ते हुए तार-तार, घटना में साले की मौत, जिला अस्पताल में लगी मोहल्ले वासियों की भीड़। सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह, डेड बॉडी भेजी गई पोस्टमार्टम के लिए। नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर चौकी अंतर्गत कटहल वाली बाग के निकट की घटना। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया आ रही पारिवारिक कलह। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा बोले, घरवालों से पूछताछ के आधार पर की जा रही आवश्यक विधिक कार्रवाई। मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा मामले का खुलासा।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर फिर मंडराया खतरा, ईडी ने मारी छापेमारी, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर एडल्ट फिल्म से जुड़े मामले में ईडी ने आज सुबह छापामारी की।
बांग्लादेश ISKCON ने चिन्मय प्रभु को सभी पदों से हटा दिया है। ISKCON के जनरल सेक्रेटरी चारू चंद्र दास ब्रह्मचारी ने चिन्मय पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा ‘बांग्लादेश में हुए प्रदर्शनों में हमारा कोई रोल नहीं है। हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।’ चिन्मय प्रभु पर राजद्रोह का केस लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद सरकार बांग्लादेश में ISKCON पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है।
दिल्ली में सांसों पर संकट, बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई; देखें पूरे एनसीआर का हाल, दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है।मुंडका में एक्यूआई 637 दर्ज किया गया।
Honda Activa-E और QC1 लॉन्च होंडा ने Activa-E और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए। बुकिंग 1 जनवरी 2025 से शुरू होगी, डिलीवरी फरवरी 2025 से। कीमत जल्द सामने आएगी।
बिजनौर – रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथी को ट्रेन ने मारी टक्कर, टक्कर लगने से हाथी की मौत,वन विभाग की टीम पहुंची, नजीबाबाद क्षेत्र के कोटद्वार रोड के पास रेलवे ट्रैक पर हादसा,
गोरखपुर में वर्किंग वूमन हॉस्टल की जरूरत, सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार से की अपील, गोरखपुर: पूर्वांचल का सबसे बड़ा महानगर गोरखपुर न केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है। यहाँ एम्स (AIIMS), पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय, फर्टिलाइजर कारखाना, इंडस्ट्रियल एरिया और अन्य सरकारी एवं निजी संस्थानों में हजारों महिलाएं काम करती हैं। साथ ही, गोरखपुर में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली कामकाजी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस संदर्भ में केंद्र सरकार से मांग की है कि गोरखपुर में…
