Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 12.04.2026
- चौरी-चौरा में हर घर तक PNG गैस पाइपलाइन की मांग तेज
- अति पिछड़े समाज की राजनीतिक भागीदारी पर जोर
- ब्राह्मण समाज के अपमान पर सख्त प्रतिक्रिया: “अपशब्द कतई स्वीकार नहीं”
- NFIR का हुंकार : किया रेल कर्मचारियों के हक की आवाज़ को बुलंद
- समृद्ध समाज के निर्माण में सशक्त महिला की अहम भूमिका: मोहम्मद इस्लाम हासमी
- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में बैठक हुई आयोजित
- मथुरा में दर्दनाक हादसा: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 की मौत
Author: Anil Singh
संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवां । सहजनवा तहसील क्षेत्र के रिठूआखोर में स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद उपलब्ध न होने से दर्जनों गांव के किसानों ने समिति पर पहुंच कर प्रदर्शन किया, और प्रशासन से मांग किया है कि, समय से समितियों पर खाद उपलब्ध कराया जाय । किसानों ने आरोप लगाया हैं कि गेहूं के बुआई का समय आ गया है । सरकारी समितियों पर डीएपी खाद न उपलब्ध होने से किसानों के फसल बुआई में देरी हो रही है । किसान खाद के लिए मारे मारे फिर रहे हैं । कुछ समितियों पर खाद आई थी…
संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा । सरकार ने किसानों के सुविधा के लिए जगह जगह धान क्रय केंद्र खोल रखा है । जिससे किसान अपने धान को क्रय केंद्रों पर ले जाकर समय से बेच सके । इसके अलावा सरकार ने जिम्मेदारों को निर्देश दिए है कि, गांव में पहुंच कर किसानों से संपर्क करे और उन्हें अपने धान को क्रय केंद्रों पर ले जाने के लिए प्रोत्साहित करे । शनिवार को विपणन अधिकारी पाली, पवन पाल सिंह ने पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत नेवास जाकर किसान पुजारी तिवारी, महेंद्र तिवारी, छोटकु तिवारी से संपर्क साधा और उन्हें आश्वासन दिया…
हनुमान नगर में सड़क और नाली का निर्माण शुरू, अधिकारियों के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): नगरपंचायत बड़हलगंज के हनुमाननगर वार्ड में मिश्रौली स्थित दलित बस्ती से बाईपास तक सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल है। शनिवार को नगरपंचायत बड़हलगंज की सीमान्तर्गत हनुमान नगर वार्ड के मिश्रौली में बन रहे सड़क और नाला निर्माण कार्य का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ पीडब्ल्यूडी के ए ई अभयराज सिंह और जेई जयशंकर प्रसाद ने जायजा लिया। इस दौरान महेश उमर ने अधिकारियों से कहा कि निर्माणकार्य की गुणवत्ता…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंजगोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : भोजन,वस्त्र और मकान मानव की मूलभूत आवश्यकता है। ठंड के इस मौसम में गर्म कपड़ों की आवश्यकता होती है जो तमाम लोगों को नहीं मिल पाती। ऐसे जरुरतमंद लोगों को अब हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी। नेकी की दीवार उनकी कपड़े की सभी आवश्यकताएं पूरा करेगी। यह विचार शनिवार को एबीएसए बड़हलगंज ने व्यक्त किया। समाज के गरीब वंचितों को ठंड में गर्म कपड़े उपलब्ध कराने हेतु हर साल की भांति इस साल भी शनिवार की शाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास वित्त विहीन प्रबंधक संघ के प्रदेश…
यातायात माह के अंतर्गत आज गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात की अगुवाई में शहर में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। नवल्स नेशनल एकेडमी बक्शीपुर में यातायात नियमों पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के महत्व और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। चेकिंग अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 19 वाहनों का चालान किया गया और 614…
गोरखपुर, 22 नवम्बर: थाना पिपराइच, जिला गोरखपुर में तैनात महिला उपनिरीक्षक अंकिता पांडे को एंटी करप्शन टीम ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार, महिला उपनिरीक्षक ने एक मामले में विवेचना में नाम निकालने के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया। आज एंटी करप्शन टीम ने महिला उपनिरीक्षक को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
तीन शूटरो का पहले ही हो चुका है एनकाउंटर, देवरिया जिले में बीते 7 नवंबर को सुरौली थाना क्षेत्र के जद्दु परसिया गांव के पास दिनदहाड़े नेहाल सिंह नाम के युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस घटना में शामिल तीन शूटरो को पुलिस ने 12 नवम्बर को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया था इसी कड़ी में फरार चल रहे दो और बदमाशो को पुलिस ने एनिकाउंटर कर गिरफ्तार किया है जिनके पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है जिनके पास से एक पिस्टल, एक देशी तमंचा एव मोटरसाइकिल…
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में माननीय कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी के मार्गदर्शन में 22-23 नवंबर, 2024 को “ग्रीन आईओटी फॉर एनवायर्नमेंटल सस्टेनेबिलिटी” पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के हरित समाधानों पर ध्यान केंद्रित करना और तकनीक क्षेत्र में नवाचारों तथा चुनौतियों पर चर्चा करना है। इस संगोष्ठी के आनरेरी चेयर, विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और आईआईआईटीएम, ग्वालियर के वर्तमान निदेशक प्रो. एस.एन. सिंह हैं। कार्यक्रम के चेयरमैन प्रो. वी.के. गिरी और को-चेयरमैन प्रो. एस.के. सोनी, प्रो. जीऊत सिंह और प्रो.…
गोरखपुर : गोरखनाथ थाना प्रभारी ने पैदल गस्त और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने थाना क्षेत्र गोरखनाथ में पैदल मय फोर्स गस्त करते हुए शराब की दुकानों की चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास किए। साथ ही, रोड पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए अतिक्रमण को हटावाया। थाना प्रभारी के इस कदम से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया।
संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव, गोरखपुर गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मैदान में बने अस्थाई नगर”अहिल्याबाई होलकर नगर” में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रमुख उद्योगपति और जोहो कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक “श्रीधर वेंबु” ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्रीधर वेंबू जी ने इस दौरान अपने विचारों को इस आयोजन में शामिल विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों से साझा किया तथा पत्रकारों से भी वार्ता की।
