Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कूड़े के पहाड़ से पिकनिक स्पॉट बना एकला बांध गोरखपुर को मिला नया इको-टूरिज्म हब
- गाजीपुर में बड़ा सड़क हादसा: नेपाल जा रही बस पलटी, कई यात्री घायल
- खतरे में युद्धविराम! Lebanon पर हमलों से भड़का Iran
- आज का राशिफल. 09.04.2026
- मान्यता से अधिक कक्षाएं चलाने पर शिक्षा विभाग की सख्ती, दो स्कूलों को नोटिस
- सभी कोर्स को एआई इंटीग्रेटेड करने वाला देश का पहला विवि बन रहा एमजीयूजी
- आज का राशिफल. 08.04.2026
- सरयू नहर खंड में ‘शिकायत माफिया’ का भंडाफोड़: फर्जी शिकायतों से वसूली का खेल, अब ‘बाबूजी’ पर लटकी FIR की तलवार
Author: Anil Singh
लोक संस्कृति से सम्बद्ध पोस्टर,रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन. बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में गठित “सरयू कल्चरल क्लब” के तत्वावधान में ‘लोक संस्कृति: संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह’ के अंतर्गत आज दिनांक 8 अक्टूबर को पोस्टर, रंगोली आदि का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन पोस्टरों में लोक संस्कृति की झांकी देखने को मिली। प्रथम पुरस्कार स्वच्छ भारत का पोस्टर बनाने वाली छात्रा कुमारी उमा वर्मा को, द्वितीय विशाल गुप्ता एवं तृतीय स्थान सुमन को मिला साथ ही दो अन्य छात्राओं ऋचा और ललिता को सांत्वना पुरस्कार दिया…
वैज्ञानिक विधि से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन: राम आशीष बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) देश व प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान भाई सरकारी योजनाओं को जैसे उन्नतिशील बीज आधुनिक कृषि यन्त्र तथा वैज्ञानिक तकनीकी विधि और संतुलित उर्वरक का प्रयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन कर अपनी आए बढ़ाए। उक्त बातें की जानकारी देते हुए बड़हलगंज खंड विकास परिसर में आयोजित विकास खंड स्तरीय कृषि गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय ने कही। अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने कहा कि किसान सरकार की योजनाओ व वैज्ञानिक तकनीकि कृषि…
रामगोविन्द अध्यक्ष व धर्मराज बने महामंत्री दवा विक्रेता समिति का चुनाव हुआ संपन्न बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मतपत्र द्वारा दवा विक्रेता समिति बड़हलगंज का चुनाव शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुआ। जिसमें रामगोविन्द मंटू यादव को अध्यक्ष व महामंत्री धर्मराज सोनकर चुने गए। पिछले दो माह से दवा विक्रेता समिति में पदाधिकारियों के चयन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। जिसको लेकर दो फाड़ हो गया। तब जाकर विक्रेता समिति ने निर्णय लिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मतदान कर पदाधिकारियों का चयन होगा। मंगलवार को सुबह 10 बजे से 02 बजे तक चुनाव अधिकारी…
पत्नी-पति का एक दुसरे के प्रति सम्मान होना जरुरी -सदगुरु. बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) मातेश्वरी परिवार द्वारा विश्व कल्याण के लिए आयोजित आदि शक्ति अखंड महायज्ञ के छठवें दिन ध्यान योग प्रवचन शिविर में सदगुरु महराज ने उपदेश देते हुए कहा कि देवता के बिना देवी और देवी के बिना देवता अधूरे हैं। ठीक उसी प्रकार मानव योनि में पति के बिना पत्नी व पत्नी के बिना पति अधूरा होता है। पुरुष व स्त्री एक दूसरे के पूरक होते है दोनो का एक दूसरे के प्रति सम्मान व कर्तव्य होता है और उन कर्तब्यो का निर्वहन दोनो की जिम्मेदारी होती है।…
सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन गोला ।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को गोला सीएचसी पर मानसिक रोग शिविर का उद्घाटन चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने फीता काट कर किया। इस दौरान मरीजों में मानसिक रोग संबंधी लक्षण मिलने पर परामर्श के साथ औषधि भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। इसलिए विभिन्न योजनाओं को चलाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।इस दौरान जिले से आई चिकित्सकों…
सिपाही पंकज की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय, लगाई न्याय की गुहार सिपाही की पत्नी बोली साहब मुझे और मेरे पति को भी बुरी तरीके से मारा पीटा गया मेरा भी दर्ज हो मुकदमा गोरखपुर । कैंट थाना क्षेत्र के छात्र संघ चौराहा पर गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुज सरकारी के क्लीनिक पर हुए मारपीट का मामला शांत नहीं हो रहा है पीड़ित सिपाही पंकज की पत्नी आज सिविल लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसएसपी डॉ. ग्रोवर ग्रोवर से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई,सिपाही की पत्नी ने कहा कि साहब मेरे पति ने अल्ट्रासाउंड की फीस को लेकर डॉक्टर से सवाल…
मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ ने जायजा, दिए आवश्यक निर्देश गोरखपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गौरव तिवारी चिलुवाताल थाना क्षेत्र के महेश्वरा पर होने वाले दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चिलुवाताल के किनारे स्थित महेश्वरा पुल के पास माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सी ओ ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था आदि के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए सभी एहतियाती…
कौशिक द्विवेदी, लकी कुमार, पंकज गौतम का देवी गीत ‘हे मइया खोली ना केवड़िया’ हुआ पॉपुलर शारदीय नवरात्रि में चहुँओर माता जी की पूजा अर्चना में भजन आरती की जा रही है। भव्य पंडाल में दिन-रात माताजी की पूजा जा रही है। देवी मां के भक्ति गीत भी हर जगह सुनने को मिल रहा है। ऐसे अवसर पर फिल्म अभिनेता व कोरियोग्राफर कौशिक द्विवेदी, प्रोड्यूसर लकी कुमार और सिंगर पंकज गौतम की तिकड़ी में बहुत ही प्यारा देवी गीत ‘हे मइया खोली ना केवड़िया’ माता जी के भक्तों के बीच प्रस्तुत किया गया है, जो काफी पसंद किया जा रहा…
खुशी कक्कड़, काजल त्रिपाठी, अवनीश आर्या का लोकगीत ‘राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ कम उम्र में ही सुरीली आवाज से करोड़ो श्रोताओं पर राज कर रही हैं। उनकी स्वर की कुहुक कानों में मिसिरी सी घोलती है। वह एक बार फिर अपनी मधुर आवाज में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और एक्टर अवनीश आर्या के साथ बर्थडे बेस्ड लोकगीत ‘राजा पिज़्जा ऑर्डर कई दी’ लेकर आई हैं। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो को जहाँ काफी शानदार बनाया गया है, वहीं इसका पिक्चराइजेशन…
प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ सकते हैं। उनकी यात्रा के दौरान शहर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और निरीक्षण होगा। वहीं पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारी परखने सोमवार को वाराणसी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे और वहां चल रहे दूसरे और तीसरे चरण के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा, वाराणसी में शंकर नेत्रालय का भी उद्घाटन करेंगे, जो…
