सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
गोला ।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को गोला सीएचसी पर मानसिक रोग शिविर का उद्घाटन चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने फीता काट कर किया। इस दौरान मरीजों में मानसिक रोग संबंधी लक्षण मिलने पर परामर्श के साथ औषधि भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। इसलिए विभिन्न योजनाओं को चलाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।इस दौरान जिले से आई चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का उपचार किया। शिविर में मानसिक रोगियों की जांच कर दवाई दी गई। सीएचसी प्रभारी अमरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि आज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में मानसिक दबाव का अनुभव किया जाता है। शिविर का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है कि मानसिक रोग भी अन्य रोगों के समान ही है। इन्हें छिपाने के बजाए सामने लाकर इलाज कराएं। प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को भी जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम द्वारा सीएचसी पर नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती है।इस मौके पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ अमित शाही रमेन्द्र त्रिपाठी संजीव निषाद प्रदीप वर्मा भाजपा नेता राजीव पाण्डेय नवनीत राय आफरीन जिलानी एल पी मीना आलोक पाण्डेय प्रवीण दूबे के एम उपाध्याय विनय पाण्डेय लवकुश यादव डॉ विवेक अमित अशोक जायसवाल सहित आशा एएनएम व स्वास्थ्यकर्मी आदि मौजूद रहे।
Trending
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण
- रिश्तों का कत्ल: 16 साल के किशोर पर तीन हत्याओं का आरोप, सोते परिवार पर किया गया जानलेवा हमला
- आज का राशिफल 22.06.2026

