Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
- दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
- गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
- आज का राशिफल. 12.02.2026
- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व पत्रकार मनोज कश्यप बने “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन
- UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक
- आज का राशिफल. 11.02.2026
Author: Anil Singh
अब शादीशुदा बेटियों को भी मिलेगा पिता की जमीन में हिस्सा, यूपी में योगी सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है.अब तक शादीशुदा बेटियों को पिता की कृषि भूमि में हिस्सा नहीं मिलता था, लेकिन जल्द ही यह स्थिति बदल सकती है. राजस्व परिषद ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसी माह इसे शासन को भेजा जाएगा. फिलहाल उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 108 (2) के तहत किसी पुरुष भूमिधर के निधन के बाद जमीन का नामांतरण केवल उसकी विधवा, पुत्र और अविवाहित पुत्री के नाम किया जाता है. शादीशुदा बेटियों को इस अधिकार से बाहर रखा गया है. यही कारण है कि…
नेपाल की जनता ने… राष्ट्रपति राम चन्द्र पौडेल का व्यक्तिगत निवास…. आग के हवाले कर दिया है…।
गोरखपुर। आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महीने के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। शनिवार को पीईटी परीक्षा आयोजित होने के कारण तहसील दिवस को आज सोमवार को आयोजित किया गया। सदर तहसील सभागार में एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। आज सदर तहसील सभागार में 103 फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए बारी-बारी से पहुंचे हुए थे। 10 फरियादियों के समस्याओं का समाधान मौके पर कर दिया गया। समाधान दिवस में अधिकतर मामले जमीन संबंधित विवाद के आए हुए…
कानपुर। कभी-कभी छोटी-छोटी बातें जिंदगी को ऐसे मोड़ पर ले आती हैं, जहां से कहानी सीधे किसी फिल्मी जैसी लगने लगती है. कुछ ऐसा ही वाकया कानपुर में हुआ. यहां चाय बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि पत्नी ने आवेश में आकर गंगा नदी में छलांग लगा दी. लेकिन किस्मत का खेल देखिए मरने के लिए कूदी महिला का सामना मगरमच्छ से हो गया और जान बचाने के लिए उसने पास के पेड़ पर चढ़कर पूरी रात वहीं गुजार दी.
“बेतियाहाता चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह ने पेश की इंसानियत की मिशाल” गोरखपुर। एसएसपी राजकरन नैयर के निर्देश पर जिले की पुलिस जहां कानून व्यवस्था को लेकर चुस्त-दुरुस्त बनाये नजर आ रही है। वहीं कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के केसरावती देवी पत्नी अवध किशोर पांडेय निवासी कटहरी थाना कोठीभार जनपद महाराजगंज रास्ता भटक गई थी बेतियाहाता चौकी पर घूम रही थी कि चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह की उन पर निगाह पड़ी। उन्होंने बुजुर्ग दादी से पूछा दादी कहां जाना है लेकिन दादी कुछ बात नहीं पा रही थी, बस इतना कह रही थी…
गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर (निकट सेल टैक्स ऑफिस, विद्युत केंद्र तारामंडल, गोरखपुर) के स्थापना दिवस के पांच माह पूर्ण होने पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ने बताया की श्री बालाजी मंदिर की स्थापना 9 मई को हुआ था, तभी से बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने मिलकर हर माह की 9 तारीख को ,जब से मंदिर की स्थापना हुई तब से, कोई ना कोई आयोजन स्थापना दिवस के रूप में मनाते रहे हैं। इसी क्रम में अखंड रामायण पाठ का आयोजन बालाजी…
गोरखपुर। पुरानी रंजिश में लेकर तीन युवकों ने दवा लेने के लिए घर से निकले युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के कारण लहूलुहान युवक को मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई अशोक चौहान पुत्र लालू चौहान की तहरीर पर चिलुआताल थाने की पुलिस एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि एक आरोपी भी घायल है, जिसका इलाज मेडिकल कालेज में ही चल रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बरगदवा…
“गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥” गोरखपुर, 8 सितम्बर 2025। शिक्षा को संस्कार और ज्ञान का सर्वोच्च दीप मानते हुए आज इनरव्हील क्लब ऑफ़ गोरखपुर द्वारा एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के प्रांगण में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर डिग्री कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य गुरुओं के प्रति श्रद्धा, आदर और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षा की महान परंपरा का उत्सव मनाना है। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति अपेक्षित है।…
– मुरादाबाद मंडल में 362 कॉलेज, कई जगह प्रोफेसर ही नहीं 870 प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद खाली – 147 बीएड शिक्षकों के लिए भेजा गया था अधियाचन, आ चुकी है भर्ती – 140 से ज्यादा पद प्रोफेसर के लिए खाली मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के डिग्री कॉलेजों में मुरादाबाद प्रोफेसर, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसरों के 870 पद खाली हैं। ऐसे में शिक्षण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। इसके अलावा 147 बीएड शिक्षकों के पद भी रिक्त हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों में नए शैक्षिक की शुरुआत हो चुकी है। मंडल के डिग्री कॉलेजों में परास्नातक के दाखिले भी…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का नियामतपुर गांव एक अनूठी मिसाल बन गया है. यहां पिछले 37 सालों से कोई भी विवाद पुलिस तक नहीं पहुंचा है. गांव वाले हर मतभेद को बातचीत और पंचायत के फैसलों से सुलझा लेते हैं. नियामतपुर ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 1,400 है, जिसमें बिजलीखेड़ा और नगरिया बहाव गांव भी शामिल हैं. गांव वाले गर्व से बताते हैं कि 1988 के बाद से थाने में कोई भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं हुई है. गांव के बुज़ुर्ग और पंचायत मिलकर हर समस्या का समाधान निकालते हैं.
