Author: Shishir Srivastava

गोरखपुर। कुशीनगर की युवती की बिहार में मिली लाश, परिजनों ने जताया हत्या का शक। गोरखपुर के मोहद्दीपुर में घर में काम करने वाली कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज की रहने वाली 21 साल की नीतू साहनी की मौत पर नाराज परिजनों ने कैंट थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर में रविवार देर शाम करीब 6:30 बजे युवती की लाश रखकर मोहद्दीपुर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर कैंट और अन्य थानों की पुलिस पहुंची. पुलिस ने परिजनों का समझाकर सड़क से किनारे हटाया. करीब 15 मिनट तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही.  कुशीनगर जनपद के कुर्मीपट्टी के अयोध्या…

Read More

गोरखपुर । ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन गोरखपुर की मासिक बैठक रविवार को चौधरी चरण सिंह नलकूप भवन रेलवे स्टेशन रोड , गोरखपुर के मीटिंग हॉल में संपन्न हुआ । बैठक में मुख्य रूप से संगठन की वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण एवं लघु समाचार पत्रों की समस्याओं एवं उनके निराकरण के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई । इसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता श्री उमेश चंद्र मिश्र एवं संचालन श्री रवि प्रकाश त्रिपाठी जी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि डीएवीपी ने वर्षों बाद विज्ञापन दर…

Read More

“बड़ों को छोटों के लिए रोल मॉडल के तौर पर काम करना चाहिए : कारी मुहम्मद अनस” “रिश्तेदारों के साथ दया, सम्मान व विनम्रता से पेश आना चाहिए : हाफिज रहमत अली” “विशेष कार्यशाला का 7वां सप्ताह” गोरखपुर। रविवार को इस्लामी बहनों व इस्लामी भाईयों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर में दरूद बॉक्स बनाने वाली रूमी, शिरीन बानो, इरम परवीन, असगरी खातून, साइमीन, नौशीन, अख्तरुन्निसा, अलीशा, तैयबा, खुशी, कौसर फातिमा को शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी की वालिदा आस्मां खातून व वरिष्ठ शिक्षक मुजफ्फर हसनैन रूमी ने पुरस्कार से नवाजा। जामिया अल इस्लाह एकेडमी…

Read More

दिल्ली। SIR की समय सीमा बढ़ाई गई। सभी 12 राज्यों के लिए समय सीमा 7 दिन बढ़ाई गई! महत्वपूर्ण प्रक्रिया में देरी को देखते हुए केंद्र ने लिया बड़ा फैसला। नई डेडलाइन के निर्देश सभी राज्यों को भेजे गए। अब पूरे 12 राज्यों को कार्य पूरा करने के लिए 7 दिन का अतिरिक्त समय। ECI ने SIR की समय सीमा एक हफ्ते और बढ़ा दी है।

Read More

“पत्रकार कभी हार नहीं मानता, जो हार गया वह पत्रकार नहीं है”। यह बात दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी एवं आधुनिक भारतीय भाषा एवं पत्रकारिता विभाग में आयोजित ‘साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम’ में बतौर मुख्य वक्ता गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रत्नाकर सिंह ने कही। उन्होंने भारतीय मीडिया की विश्वसनीयता पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है और विश्वसनीयता का जो संकट दिखाई देता है, वह पत्रकारों के कारण नहीं बल्कि संस्थाओं एवं उनके संचालकों की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज सूचना का…

Read More

गोरखपुर। थाना गगहा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित गैंगस्टर विरी उराव को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए चालान कर दिया है। यह गिरफ्तारी जिला पुलिस की सतर्कता, मजबूत खुफिया तंत्र और टीम वर्क का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर पूरे जिले में वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगाँव के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में गगहा पुलिस टीम ने दबिश देकर फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया अपराधी…

Read More

देवरिया – नई – नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचने के 20 मिनट बाद ही पति संग रहने से इनकार कर दिया, घंटों की पंचायत के बाद दोनों परिवारों ने लिखापढ़ी कर रिश्ता खत्म कर दिया।  दिल्ली – बस कंडक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहासुनी के बाद लिव-इन पार्टनर राधा की गला दबाकर हत्या की, लाश कार में छोड़कर रातभर वहीं बैठा रहा, हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद भी सामने आया।  नोएडा – शक में प्रेमी कृष्णा ने गर्लफ्रेंड सोनू को उसके PG में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी, आरोप था कि युवती किसी और से भी वीडियो कॉल करती थी।

Read More

गोरखपुर । गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल में शनिवार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अस्पताल के पार्किंग परिसर में घुस गई और देखते ही देखते 16 गाड़ियों को रौंद डाला। ये घटना दोपहर 1:18 बजे की है, जब अधिकांश स्टाफ और मरीजों के परिजन हॉस्पिटल कैंपस में मौजूद थे। हादसे के दौरान दो लोग बाल-बाल बचे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। तेजी से अनियंत्रित हुई बोलेरो (UP-53-BL-9222) सीधे पार्किंग में खड़ी बाइक, स्कूटी और कुछ अन्य वाहनों पर चढ़ गई। टक्कर की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग भागते…

Read More

भोजपुरी वर्ल्ड की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और फेमस सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर फुल टू धमाल मचाने के लिए नया भोजपुरी लोकगीत ‘पियवा बवलिया लागे’ लेकर संगीतप्रेमियों के बीच में हाजिर हुई हैं। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदाओं से करोड़ों दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। वहीं इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव अपनी सुरीले स्वर में गाकर ऑडियंस का मन मोह रही हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ब्लू कलर लहँगा और सिल्वर कलर की चोली…

Read More