Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल। 31.05.2026
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित की गोष्ठी
- भक्ति रस में डूबा बालाजी का दरबार
- आज का राशिफल. 30.05.2026
- माही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ करेगी दहेज प्रथा पर प्रहार, सेकंड लुक जारी
- कुमार अभिनव व्यस्त ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ और ‘सास आँधी बहू तूफान’ के बाद ‘जय कन्हैया लाल की’ की शूटिंग में
- यश कुमार की फैमिली ड्रामा और जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पांच सास का एक दामाद’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल
Author: Shishir Srivastava
“निरीक्षण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश” “गोड़धोइया नाला परियोजना के कार्यों की भी सीएम ने ली जानकारी, मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश” गोरखपुर, 7 जनवरी। गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर संत हुसैन नगर के समीप गोड़धोइया नाला पर स्थित जर्जर पुल टूटेगा। मुख्यमंत्री ने इस पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह हिदायत भी दी है कि गोड़धोइया नाला परियोजना के तहत पूर्व निर्धारित सभी कार्य मार्च माह तक जरूर पूर्ण कर लिए जाएं। बुधवार को निर्माणाधीन गोरखपुर – पिपराइच फोरलेन का निरीक्षण कर वापस लौटते…
“मकर संक्रांति से शुरू होकर माहभर से अधिक चलने वाले मेले की तैयारियां पूरी” “त्रेतायुगीन है महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा” गोरखपुर, 6 जनवरी। मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने और इससे पखवारा पूर्व शुरू होकर माह भर से अधिक समय तक चलने वाला खिचड़ी मेला श्रद्धा, मनोरंजन और रोजगार का संगम है। पूरी प्रकृति को ऊर्जस्वित करने वाले सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की अनूठी परंपरा पूरी तरह लोक को समर्पित है। गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी के रूप में चढ़ाए जाने वाला अन्न वर्षभर जरूरतमंदों में वितरित किया जाता…
बस्ती। बस्ती जिला में सदर कोतवाली के फौवारा चौराहे पर बीते 31 दिसम्बर की रात 10 बजे बहादुरपुर ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष सचिन दुबे पर पुलिसिया कहर की दास्तां सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। परिवार और दोस्तों के साथ खाना खाने होटल पर गए प्रधान संघ अध्यक्ष सचिन दुबे को नहीं पता था कि होटल में खाना खाने जाने पर इस तरह से सरेराह पुलिस उन की खातिरदारी करेगा और बीच चौराहे पर उन को भद्दी भद्दी गाली दी, जिससे इज्जत और सामाजिक प्रतिष्ठा तार तार हो गयी । वहीं अब यह मामला तूल…
नये साल नया धमाका करते हुए पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने सुपरहिट सुपरहिट फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का हिट गाना ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ को रीमिक्स करके न्यू कलर के साथ रिलीज किया है। पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म का यह गाना रिलीज करके रत्नाकर कुमार ने पवन सिंह के जन्मदिन पर उनके फैंस और संगीप्रेमियों के बीच बर्थडे गिफ्ट के रूप में पेश किया है। यह गाना हर किसी को सुनने में बहुत ही मधुर और प्यारा लग रहा है, जबकि इस गाना को देखकर मन प्रफुल्लित और आनंदित…
“13 प्रपत्रों में से किसी एक के साथ निवास साक्ष्य देकर जुड़ सकेगा नाम – डीएम” गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत “वोटर ड्रॉप” (नाम विलोपन) से संबंधित अद्यतन आंकड़ों का आज औपचारिक रूप से प्रकाशन कर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया को पूरी प्रक्रिया, आंकड़ों और आगे की कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद भर में घर-घर जाकर…
सांसद रवि किशन के अनुरोध पर केंद्र की सक्रिय पहल, नितिन गडकरी का जताया आभार गोरखपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित सड़क, सुगम आवागमन और आधुनिक बुनियादी ढांचे के राष्ट्रीय विज़न को धरातल पर उतारते हुए केंद्र सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–27 (गोरखपुर–लखनऊ) पर स्थित सहजनवा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ल ने केंद्रीय सड़क परिवहन…
संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव। गोरखपुर। रिटायर्ड लेखपाल बालेंदु सिंह के घर हुई लूट की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय निगरानी में जांच के निर्देश दिए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन मुथा अशोक जैन एवं डीआईजी रेंज एस. चिनप्पा मंगलवार की दोपहर घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का गहन निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने…
गोरखपुर: सर्दियों का मौसम बच्चों, विशेषकर नवजात शिशुओं के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक जोखिमपूर्ण होता है। एम्स गोरखपुर के बाल रोग विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ महिमा मित्तल के अनुसार, कम तापमान के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे संक्रमण और बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। ठंड के मौसम में बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं आम हैं। कुछ मामलों में स्थिति गंभीर होकर निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी का रूप भी ले सकती है। नवजात शिशुओं के लिए यह समय और भी नाज़ुक होता…
ओबीसी पार्टी वन भारत सिटीजन पार्टी के तत्वाधान में चौरी चौरा मुंडेरा बाजार स्थित मोती मंदिर में दिव्यांग सम्मान समारोह एवं दिव्यांग अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विकलांगों को कंबल वितरण कर सम्मानित किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया एवं दिव्यांगों के हक अधिकार की आवाज को बुलंद किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी तथा कार्यक्रम का संचालन अक्षय कुमार जायसवाल ने किया एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संजय कुमार जायसवाल, सूरज जायसवाल, सुभाष जायसवाल, अजीत शर्मा, रवि जायसवाल, चंदन पटेल उपस्थित थे. समारोह…
“मामूली विवाद से संगठित हिंसा तक, रेलवे और पुलिस व्यवस्था कटघरे में” मुंबई। पंजाब मेल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12138) में यात्रा कर रहे फिल्म निर्देशक विनोद तिवारी (50 वर्ष) पर बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर कट्टरपंथियों द्वारा संगठित तरीके से हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर मुंबई दादर रेलवे पुलिस थाना में पीड़ित का बयान दर्ज कर FIR की गई है। पीड़ित के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को वह पंजाब मेल ट्रेन के कोच B-6, सीट नंबर 50 पर भोपाल से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन भोपाल से रवाना होने के कुछ…
