Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल। 29.03.2026
- गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
- मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा
- आज का राशिफल। 28.03.2026
- गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री
- सिधूआपार पेट्रोल पंप पर मैनेजर की दबंगई, लाइन तोड़कर गाड़ी में भरवाया पेट्रोल, हंगामा ।
Author: Surya Pratap Singh
इसके पूर्व भी खिरीडाड़ प्रधान के ऊपर लग चुके है कई गंभीर आरोप, जिम्मेदार मौन। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा (गोरखपुर)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिला लोकपाल मनरेगा नवीन कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। शिकायत के लंबित रहने को गंभीरता से लेते हुए लोकपाल ने प्रकरण के शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए हैं। ग्राम सभा खिरीडाड़, सहजनवा निवासी राम सतीश द्वारा मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों में छह बिंदुओं पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के संबंध में पूर्व…
संवाददाता – एस.पी. सिंह गोरखपुर। नववर्ष के शुभ अवसर पर डॉ. अवधेशकुमार राय स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य का संदेश देना रहा। इस अवसर पर फाउंडेशन के चेयरमैन एवं शिक्षाविद् अनुपम राय, समाजसेवी प्रभाकर शाही, आर्चरी के राष्ट्रीय कोच, अर्जुन एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित तथा टाटा ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट संजीव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ उमंग राय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने…
जांच प्रभावित करने और अभिलेख छुपाने के गंभीर आरोप, मनरेगा – विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, दोषियों को बचाने का आरोप, शिकायतकर्ता ने स्वतंत्र सतर्कता जांच की उठाई मांग। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। पाली विकास खंड की ग्राम पंचायत डोहरिया कला में कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, फर्जी भुगतान और अभिलेखीय अनियमितताओं का मामला अब जिला प्रशासन की सीमाएं लांघते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने पंचायत स्तर पर हुए कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच न होने और जांच प्रक्रिया को जानबूझकर प्रभावित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए…
संवाददाता– सूर्य प्रताप सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। कड़ाके की ठंड में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सहजनवां थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे ने बेसहारा और ठंड से परेशान महिलाओं को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई। साथ ही उन्हें भोजन करा कर रैन बसेरे में सुरक्षित ठहराकर ठंड से बचाव का पुख्ता इंतजाम भी कराया। थाना प्रभारी सहजनवां के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान कुछ बेसहारा महिलाएं ठंड से परेशान मिली। जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा मौके पर उनके पास पहुंचकर महिलाओं से उनका हालचाल जाना गया और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। कंबल पाकर महिलाओं के…
संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर के ग्रामीणों ने गीडा द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गीडा द्वारा जबरन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मल्हीपुर गांव में भूमि अधिग्रहण से संबंधित सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित की गई है, जिसमें करीब 200 मकान और एक विद्यालय भी प्रभावित बताए गए हैं। यदि यह अधिग्रहण हुआ तो बड़ी…
संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। नगर पंचायत सहजनवा क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों को राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार को उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी एवं अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में विचरण कर रहे आवारा पशुओं को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में कुल 8 आवारा पशुओं को पकड़कर नगर पंचायत के वाहन से हरपुर गौशाला भेज दिया गया, ताकि यातायात दुर्घटनाओं और फसलों को होने वाले नुकसान से…
संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित होने के बीच सहजनवा नगर पंचायत में नगरवासियों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। नगर के 16 वार्डों में ठंड से बचाव हेतु कुल 36 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं, जिससे आमजन को सर्दी से राहत मिल रही है। शनिवार को बढ़ती ठंड को देखते से हुए एसडीएम सहजनवां केसरी नंदन तिवारी तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत के निर्देश पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। यह व्यवस्था नगर पंचायत के मुख्य चौराहों, बाजारों और आवागमन वाले स्थानों पर…
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दे की न्याय की मांग। संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा थाने में तैनात एक दरोगा पर मजदूरी करने वाले युवकों को चोरी के फर्जी मुकदमे में फंसाने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला गीडा सेक्टर-23 का है, जहां दरोगा किराए के मकान में रहते हैं। बीते सोमवार की रात उनके कमरे से नकदी व गहनों की चोरी हो गई थी। आरोप है कि चोरी की घटना के बाद दरोगा ने संदेह के आधार पर पास में मजदूरी करने वाले कुछ मजदूरों को पकड़कर सहजनवा…
संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा स्थित एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में तैनात सेल्स मैनेजर द्वारा समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ जालसाजी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेल्स मैनेजर महिलाओं से धोखे से ओटीपी प्राप्त कर उनके खातों से रकम हड़प लेता था। मामले में फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक द्वारा न्यायालय की शरण लेने के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवा स्थित फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक शिवम पाठक पुत्र अवधेश पाठक ने न्यायालय में प्रार्थना…
संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थानेदार महेश कुमार चौबे ने अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों के लाइसेंस की जांच की और नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। थानेदार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराब की दुकान के अंदर या आसपास शराब पिलाना एवं चिकन, अंडा आदि खाद्य पदार्थों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ…
