Author: Surya Pratap Singh

संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। क्षेत्र के बाबू लालजी सिंह पी.जी. कॉलेज, भगौरा सहजनवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गुरुवार को बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। यह शिविर 19 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मिनवा पाली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र प्रसाद द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के तहत शिविर स्थल की साफ-सफाई कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र…

Read More

संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, गोरखपुर। पाली ब्लॉक के ग्राम मुजौली में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अष्टम दिवस एवं कथा के सप्तम दिवस पर कथा व्यास आचार्य प्रवर श्री आलोक पांडेय जी महाराज ने सुदामा चरित्र का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया। उनके प्रवचन से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे। कथा के दौरान महाराज जी ने बताया कि निर्धन ब्राह्मण सुदामा अपने बालसखा भगवान श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे। वे अपने साथ प्रेमपूर्वक चिवड़ा (पोहे) की भेंट लेकर गए थे। श्रीकृष्ण ने सुदामा को देखते ही उन्हें गले लगा लिया और बड़े ही आदर-सम्मान के साथ…

Read More

सहजनवा थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, आरोपी मौलाना पर केस दर्ज करने की मांग। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की माता एवं गौ माता पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सहजनवा थाने पहुंचकर विरोध जताया और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। हियुवा के दर्जनों कार्यकर्ता सहजनवा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर बिहार के एक मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उक्त मौलाना ने सोशल मीडिया पर…

Read More

असलहा सटाकर 1500 रुपये छीनने और मारपीट कर घायल करने का आरोप, सीओ गीडा से की शिकायत संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र यादव उर्फ भक्कू के कथित आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपों से नाराज ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मामले की शिकायत सीओ गीडा से की। मझौरा निवासी नासिर अली पुत्र तौफीक अली ने आरोप लगाया कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे वह पचौरी चौराहे से दवा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में मदरिया पुलिया पर बैठा ही था कि तभी हिस्ट्रीशीटर…

Read More

पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठूंआखोर में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक 30 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी राम सागर पुत्र स्व. रामबेलास ने अपनी पुत्री बबीता (30) की…

Read More

संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, गोरखपुर। थाना सहजनवा क्षेत्र में लापता हुए दो मासूम भाई-बहन को पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार नीतू पत्नी उमेश, निवासी रेलवे स्टेशन के पीछे, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर ने बीती रात अपने दो बच्चों अंजलि (10 वर्ष) और राज (7 वर्ष) के अचानक लापता होने की सूचना थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी सहजनवा महेश कुमार चौबे के मार्गदर्शन में सब-इंस्पेक्टर विशाल सिंह और सब इंस्पेक्टर सुरेश यादव ने पुलिस टीम के…

Read More

संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लिटिल इमेजिनेशन प्ले स्कूल, टीचर्स कॉलोनी, मुख्य बाजार, सहजनवां में भव्य, गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण विद्यालय परिसर देशप्रेम की भावना से गुंजायमान हो उठा। नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों का उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास देखते ही बनता था, जिसने सभी को भाव-विभोर…

Read More

₹4.11 लाख नकद व आभूषण बरामद। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। गीडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चोरी के मामलों में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹4,11,500 नगद, सोने-चांदी के आभूषण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अफजाल पुत्र इन्साफ अली, निवासी मई, थाना चन्दौसी, जिला सम्भल, वसीम पुत्र साबिर उर्फ बुद्धा, निवासी मई, थाना चन्दौसी, जिला सम्भल शामिल हैं। दोनों अभियुक्त थाना गीडा एवं थाना…

Read More

इसके पूर्व भी खिरीडाड़ प्रधान के ऊपर लग चुके है कई गंभीर आरोप, जिम्मेदार मौन। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा (गोरखपुर)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिला लोकपाल मनरेगा नवीन कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। शिकायत के लंबित रहने को गंभीरता से लेते हुए लोकपाल ने प्रकरण के शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए हैं। ग्राम सभा खिरीडाड़, सहजनवा निवासी राम सतीश द्वारा मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों में छह बिंदुओं पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के संबंध में पूर्व…

Read More

संवाददाता – एस.पी. सिंह गोरखपुर। नववर्ष के शुभ अवसर पर डॉ. अवधेशकुमार राय स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य का संदेश देना रहा। इस अवसर पर फाउंडेशन के चेयरमैन एवं शिक्षाविद् अनुपम राय, समाजसेवी प्रभाकर शाही, आर्चरी के राष्ट्रीय कोच, अर्जुन एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित तथा टाटा ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट संजीव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ उमंग राय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने…

Read More