Author: Vinay Tiwari

          ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज गायत्री परिवार शाखा बड़हलगंज के तत्वावधान में बुधवार को सुबह से देर रात तक गायत्री जयंती, गंगा दशहरा तथा पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। देव पूजन, सामूहिक गायत्री मंत्र जप, युग संगीत, युग संदेश, गायत्री महायज्ञ, दीपयज्ञ और प्रसाद वितरण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिजनों ने भाग लेकर पूज्य गुरुदेव के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प…

Read More

         ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज गोरखपुर निष्पक्ष टुडे बड़हलगंज उपनगर के सर्राफा व्यवसायी व पत्रकार हरिश्चंद सोनी के पुत्र डॉ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रुप में चयन हुआ है। वह अब एम्स में अपनी सेवा देंगे। उपनगर बड़हलगंज के गोला मोहल्ला निवासी हरिश्चंद सोनी के 24 वर्षीय पुत्र डाँ हितांशु सोनी ने बीते दिनों एम्स गोरखपुर द्वारा जूनियर रेजिडेंट के 4 पद हेतु निकाली गई वैकेंसी में अपना आवेदन किया था, जहां पर एग्जाम पास करने के बाद अंतिम 20 लोगों को इंटरव्यू के बुलाया गया था, जिनमें से इनका…

Read More

 विश्व रक्तदाता दिवस पर जनसेवा संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर चेयरमैन प्रीति उमर ने किया शुभारम्भ ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज:सामाजिक कार्यों के जरिये अपनी पहचान बनाने वाली संस्था जनसेवा ने बड़हलगंज में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर ने मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर आयोजित इस कैंप का फीता काट कर शुभारम्भ किया। रविवार को बड़हलगंज में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करते हुये चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि “रक्तदान महादान”, एक ऐसा कार्य है जो जीवन बचाने और हमारे समाज में स्थायी बदलाव लाने की शक्ति…

Read More

            ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज भाजपा सरकार के 12 वर्ष की कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में बड़हलगंज स्थित पौहारी महाराज की कुटी पर आयोजित भोज कार्यक्रम से मेडिकल स्टोर्स के मालिक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के बेलपार गांव निवासी उपेंद्रनाथ राय जो बड़हलगंज बाईपास स्थित रोड पर अनुपम मेडिकल स्टोर्स की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात भाजपा के भोज कार्यक्रम में पौहारी महाराज की कुटी पर अपनी बाइक से गये थे। भोजन करके जब वापस आए…

Read More

13 जून को दोपहर 02 बजे महुआपार में जनसभा को करेंगे संबोधित राजकीय आईटीआई कॉलेज सहित कई योजनाएं होंगी जनता को समर्पित ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज गोरखपुर निष्पक्ष टुडे बड़हलगंज :- गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल स्थित विधानसभा चिल्लूपार वासियों के लिये बड़ी ख़बर है। आगामी 13 जून को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ चिल्लूपार विधानसभा में होंगे और क्षेत्र के महुआपार स्थित गांधी इण्टर कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान सिंचाई, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी एवं नगर विकास से जुड़ी 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे। बता दें कि पूर्व में यह कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार स्थित…

Read More

निर्माणाधीन बंधों, सड़कों और मेडिकल कॉलेज के छात्रावास का किया निरीक्षण। विधायक राजेश त्रिपाठी ने अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज। विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार में बाढ़ बचाव व विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से बंधों को हो रहे नुकसान की जानकारी देकर रोक लगाने की मांग किया। मंगलवार को दोपहर बड़हलगंज पहुंचे जिलाधिकारी ने क्षेत्र के खड़ेसरी स्थित राजा हरिप्रसाद मल्ल होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा…

Read More

50 मीटर क्रॉसिंग नाले का शिलान्यास, जल निकासी होगी सुगम ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज नगर पंचायत बड़हलगंज के हनुमान नगर वार्ड में 43 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर लंबे क्रॉसिंग नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को देर शाम शिलान्यास और पूजन के साथ इस परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेश उमर, डॉ. मनोज यादव, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी और भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने संयुक्त रूप से पूजन और शिलान्यास…

Read More

              पत्रकारों ने किया सम्मानित।                      ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज:क्षेत्रीय पत्रकारों की पहल और सहमति से हाल ही में स्थापित बड़हलगंज मीडिया हाउस में पत्रकारों को भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण हो रही समस्याओं को देखते हुए सिधुआपार ग्राम प्रधान मंजू देवी के पति एवं प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पाण्डेय ने सराहनीय पहल करते हुए मीडिया हाउस में इन्वर्टर एवं बैटरी की व्यवस्था कराई बड़हलगंज मीडिया हाउस क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक साझा मंच के रूप में कार्य कर रहा…

Read More

       ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)बड़हलगंज इस्लाम धर्म का सबसे खास त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) नमाज,’सुन्नत-ए-इब्राहिमी’ और मुबारकबाद के साथ गुरुवार को सम्पन्न हो गया। हालांकि परम्परानुसार अगले तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर चलता रहेगा। गुरुवार को उपनगर बड़हलगंज के कर्बला मैदान और सभी मस्जिदों में नमाज़े ईद अदा की गई, इस दौरान क्षेत्र की गंगा जमुनी तहज़ीब भी पूरी रवायत से साकार होती दिखी। तमाम हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद दिया। बड़हलगंज में कर्बला के मैदान में ईद की नमाज मौलाना बकसुल्ला खां कादरी ने पढ़ाई, उन्होंने नमाज के…

Read More

              ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज: गोला तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बड़हलगंज अंतर्गत तिवारीपुर इलाके से अवैध खनन का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारी मशीनों से खुलेआम मिट्टी खनन किया जा रहा है, जबकि मौके पर मौजूद एक युवक भोजपुरी गाने पर रील बनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है…

Read More