Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल। 29.03.2026
- गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
- मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा
- आज का राशिफल। 28.03.2026
- गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री
- सिधूआपार पेट्रोल पंप पर मैनेजर की दबंगई, लाइन तोड़कर गाड़ी में भरवाया पेट्रोल, हंगामा ।
Author: Vinay Tiwari
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के डेरवा खेल के मैदान में शनिवार को स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पचौहा ने बरहज को हरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बरहज ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पचौहा की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 303 रनो का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। जबाव में बरहज की टीम 14ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन ही बना पाई। 33 गेंद में 103 रन नाबाद बनाने वाले पचौहा के राहुल कोबरा मैन आफ द मैच रहे। पचौहा के अभिषेक…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खंड के गढ़वा रामपुर गांव में आज लॉर्ड बुधा चैरिटेबल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया गोरखपुर के तत्वाधान में गढ़वा रामपुर के निवासी पूर्व एडी बेसिक के सी भारती के द्वारा जरूरतमंदों को बुजुर्गों को सैकड़ो कंबल वितरित किया गया कंबल पाकर इस ठंड में बुजुर्गों वृद्ध महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई इस अवसर पर पूर्व एडी बेसिक के सी भारती श्रवण शाही नरेन्द्र प्रताप शाही उर्फ मुन्ना शाही अतुल शाही छेदी प्रसाद गुड्डू कुमार अजीत कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
बड़हलगंज मिनी ग्रामीण स्टेडियम में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का विश्वास था कि यदि युवाओं में आत्मबल और अनुशासन हो, तो भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर बड़हलगंज स्थित मिनी ग्रामीण स्टेडियम में युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग गोरखपुर द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित श्री उमर, खिलाड़ियों और युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी…
सम्मान समाज सेवा और विकास के लिए सी एम के हाथों हुआ सम्मानित ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के बड़हलगंज नगर निवासी युवा अधिवक्ता प्रणव द्विवेदी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान समाज सेवा और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उनके समर्पित प्रयासों हेतु प्रदान किया गया है। एडवोकेट प्रणव द्विवेदी ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए क्षेत्र में एक निःशुल्क जनता लाइब्रेरी की स्थापना की है।यह लाइब्रेरी बड़हलगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को अध्ययन की…
विश्वनाथ उमर सभागार में मनाई गई स्वामी विवेकानन्द की जयंती। ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, मूल्यों और विचारों से जुड़ने का संकल्प लेकर नगर पंचायत बड़हलगंज के विश्वनाथ उमर सभागार में स्वामी जी की 163वीं जयंती मनाई गई। सोमवार को स्वामी जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1863 में 12 जनवरी को जन्मे स्वामी ने…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज/गोरखपुर गगहा क्षेत्र के सोनइचा निवासी युवा समाजसेवी अशोक पाण्डेय द्वारा प्रयागराज मेले में श्रद्धालुओं की सेवा एवं मानव कल्याण की भावना से प्रेरित होकर सप्तदिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा प्रयागराज मेला क्षेत्र के पुल संख्या–4, सेक्टर संख्या–5 में आयोजित होगा, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। इस पुनीत सेवा कार्य का भव्य शुभारंभ पीठाधीश्वर रंग महल, अयोध्या धाम श्री श्री 1008 महंत रामशरण दास जी महाराज के पावन कर-कमलों द्वारा बतौर मुख्य अतिथि किया जाएगा। उद्घाटन पर साधु-संतों, समाजसेवियों…
गणित से एमएससी में पाया प्रवेश ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम एवं पोस्ट टांडा निवासी शिवांशु त्रिपाठी, पुत्र श्री रमेश त्रिपाठी, ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के मुख्य परिसर में गणित विषय से एमएससी में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की है। शिवांशु त्रिपाठी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में हर्ष का वातावरण है, बल्कि पूरे क्षेत्र में गौरव और प्रसन्नता का भाव देखा जा रहा है। उनकी माता श्रीमती आशा त्रिपाठी का योगदान भी…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज गोरखपुर निष्पक्ष टुडे बडहलगंज हिंदू धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन संतान के सुख, समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए गणेश चतुर्थी, सकट चौथ का वत रखा जाता है। इसे तिलवा चौथ, तिल-कुटा चौथ, माघी चौथ और वक्रतुंडी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 06 जनवरी 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 06 जनवरी को प्रातः 8: 01 बजे प्रारंभ होगी और अगले दिन 07 जनवरी को प्रातः…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज देलही पब्लिक स्कूल में आयोजित भारत स्काउट और गाइड के तहत छात्र/छात्राओं ने प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान का तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण किया। सोमवार को प्रशिक्षण समापन पर मुख्य अतिथि स्कूल की प्रबंधक श्रीमती मीना गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों को अनुशासित जीवन जीने एवं विषम परिस्थिति में कम संसाधन में जीवन जीने की कला सिखाता है। स्काउट गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे को राष्ट्रहित में एक सुयोग्य नागरिक के रूप में तैयार करता है। सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड प्रशिक्षण होना चाहिए…
ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पटना को हरा कर सिक्किम बना विजेता ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्टार स्पोर्टिंग क्लब सिक्किम ने एवीएफसी क्लब पटना ने टाई ब्रेकर में 4-2 से हराकर चमचमाते ट्राफी के साथ 01 लाख रुपए नगद पुरस्कार पर कब्जा कर लिया। उपविजेता पटना को ट्राफी के साथ 51 हजार का पुरस्कार मिला। मैच की मुख्य अतिथि आयोजक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन के निवेदन पर मुंबई से…
