प्रकाशन व प्रसारण हेतु.
आज ओबीसी पार्टी के पोल-खोलो अभियान के अंतर्गत चौरी-चौरा तहसील के ग्राम पंचायत जयरामकोल जो गोर्रा नदी के तटबंध पर स्थित है का बांध बहुत ही जर्जर अवस्था में है और नदी उफान पर है जिससे बांध फूटने का खतरा है जिसको लेकर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने प्रदर्शन किया तथा चीफ इंजीनियर सिंचाई वीके सिंह से 24 घंटे के अंदर बांध मरम्मत करने की मांग किया जिस पर चीफ इंजीनियर ने तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.
काली शंकर ने चीफ इंजीनियर सिंचाई से चौरी चौरा क्षेत्र में गोर्रा नदी पर स्थित सभी बांधो का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत की मांग किया है.
काली शंकर ने ओबीसी पार्टी के सभी जिलों के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारीयो से कहा है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बांधों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से मिलकर बांधों के जर्जर अवस्था से अवगत कारण और मरम्मत करने की मांग करें.
प्रदर्शन में मुख्य रूप से एडवोकेट रंजीत बाघे,अभिषेक, आकाश,रामानंद, नंद किशोर, दीपनारान, गुड्डू, मनोज, परिखन, पंकज, सिद्धेश्वर, हरीश, सोनू , धीरज, राधेश्याम, पिंटू पासवान, मनीष, देवेंद्र, श्याम, रामकरण, विक्रम, रामहित आदि उपस्थित थे.
Trending
- गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
- मुख्यमंत्री योगी के लिए यूपी सरकार का नया अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर सेवा में शामिल
- वूमेन वेलफेयर डिपार्टमेंट के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग जागृति में हुआ संगोष्ठी का आयोजन
- आज का राशिफल. 09.03.2026
- एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच : प्रो. सत्यपाल
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार में लगा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
- इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का व्यापार जगत में व्यापक असर, विशेष कर इलेक्ट्रिक बाजार में दिखना शुरू
- गोरखपुर की इशिता शर्मा बनीं IAS, चौथे प्रयास में हासिल की 26वीं रैंक

