भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर पूर्व चेयरमैन ने किया अनशन
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) नगर पंचायत मे विकास कार्य मे आने वाली निधियो विशेष रूप से राज्य वित्त आयोग मे करोड़ो का भ्रष्टाचार, डेंगू, मलेरिया, नाला, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट आदि मे व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर रविवार को पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने समर्थको के साथ दीनदयाल चौक पर एक दिवसीय अनशन किया। शाम पांच बजे अनशन स्थल पर पहुचे नायब तहसीलदार जयप्रकाश कुमार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्र देने के बाद अनशन खत्म हुआ। तहसीलदार ने पत्र को उपर तक पहुचाने का आश्वासन दिया।
रविवार की सुबह 10 बजे से दीनदयाल चौक पर पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने नवंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक के स्टाक, टेंडर, टेक्नीशियन, निर्माण, क्रय आदि की विशेष जांच, नगर डेंगू, टाईफाईड, चिकनगुनिया,चेचक आदि जैसी वायरस बीमारी फैली हुई है, डेंगू से कई लोगो की जान चली गई जब कि दर्जनो लोग डेंगू से जूझ रहे है किन्तु नगर पंचायत छिड़काव के नाम पर जिम्मेदारो ने करोड़ो रुपए फर्जी बिल बाउचर के आधार पर निकाल लिया। अनशन मे बबलू राय, प्रभुनाथ सोनी, अमरजीत यादव, जफरुल अहमद, शन्नी जायसवाल, उमाशंकर यादव, सलीम शेख, जीतेन्द्र पासवान, एजाज अहमद, तमेश्वर वर्मा, अर्पित सोनीरामजीत, उज्जवल, परमेश्वर,पंकज, आकाश, अभिषेक, उमेश, अखिलेश, सुंदरम, अखिलेश मिश्र आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

