भारतीय रेल में यूनियन मान्यता के चुनाव नजदीक रेलवे बोर्ड ने बूथ के निर्माण एवं मतदाता सूची जारी करने के दिए निर्देश.
यूनियन मान्यता के चुनाव में मतदान हेतु बूथों को सुगम स्थान पर तथा कार्य स्थल से नजदीक बनावे प्रशासन जिससे कर्मचारियों को असुविधा न हो- विनोद राय
भारतीय रेल में मान्यता के चुनाव की तिथि नजदीक है। मान्यता के चुनाव हेतु विभिन्न विभागों में मतदान बूथ का निर्माण करने एवं मतदाता सूची प्रकाशित करने हेतु सभी जोनल रेलवे एवम उत्पादन इकाइयों को रेलवे बोर्ड ने पत्र लिखकर निर्देशित किया है। मतदान बूथों के निर्माण हेतु रेलवे बोर्ड की गाइडलाइन है कि मतदान बूथ कार्यालय या उत्पादन इकाई परिसर के अंदर बनाया जाए। जो कर्मचारी सुदूर ड्यूटी करते हैं उन्हें अपने कार्य स्थल से 20 से 25 किलोमीटर के अंदर ही आकर मतदान करने हेतु बूथ का निर्माण किया जाए। मतदान स्थल का लेआउट ऐसा हो कि सभी यूनियन के पदाधिकारी वहां बैठकर मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर सकें। संवेदनशील बूथ की पहचान की जाए जिससे चुनाव प्रक्रिया ठीक ढंग से की जा सके। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री एनएफआईआर श्री विनोद राय ने आगामी मान्यता चुनाव पर मतदान बूथ के निर्माण और मतदाता सूची के प्रकाशन को समय सीमा के अंदर करने की मांग की है जिससे मतदान में कर्मचारियों को कोई असुविधा न हो। महामंत्री विनोद राय ने प्रशासन से मांग किया है कि यथासंभव गर्मी को देखते हुए मतदान बूथ छायादार स्थान पर बनाए जाय एवं कर्मचारियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाए।
Trending
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण

