सिद्धेश्वर धाम में भगदड़, अब तक सात लोगों की मौत, कई घायल।
बिहार।
बिहार के जहानाबाद जिले से सावन की चौथी सोमवारी पर बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है। घटना वाणावार सिद्धेश्वर धाम के भक्तों की भीड़ के बीच हुई। बताया जा रहा है कि चौथी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। वाणावार पहाड़ पर पतालगंगा से जो सीढी जाती है उसपर दर्जनों श्रद्धालु चढ़ और उतर रहे थे। मंदिर के पास सीढ़ी पर कांवरियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। मंदिर के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात काबू पाने की कोशिश की लेकिन अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ होते ही इधर-उधर लोग भागने लगे। अंधेरे में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए इधर-उधर भागने लगे। इधर, पुलिस जब तक हालात को नियंत्रित करती तब तक छह महिला समेत सात श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया। सोमवार को सूर्योदय से पहले ही यह हादसा हुआ। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
Trending
- द्वितीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में किया गया सुंदरकांड एवं भंडारें का आयोजन
- बरेली के डॉ सत्य पाल आर्य बने भारतीय वन सेवा अधिकारी: संघर्ष और अटूट संकल्प की मिसाल
- बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन गोरखपुर द्वारा अधिवेशन एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन
- भजन सम्राट अनुप जलोटा का नया भजन “प्रभु से मिलन होगा” रिलीज़, यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
- शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार
- गोल्डी यादव, रीति तिवारी और अजय अज्जू का नया लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ हुआ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’, नेहा पाठक और राजा बाबू की केमिस्ट्री ने
- ‘पहुना अइले ससुरारी’ देहाती विवाह गीत रिलीज, तनु प्रियंका की आवाज ने जीता दिल

