तस्करों के दो गुट में विवाद, फूंकी बाइक
संवाददाता अरविंद कुमार
भैरहवा/ (नेपाल ): नेपाल के रूपन्देही जिला के मर्चवार क्षेत्र में तस्करी के क्षेत्र बंटवारे को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए हैं। बुधवार की रात माया देवी गांव पालिका के वार्ड पांच के गोनहा गांव में हुए विवाद में एक बाइक फूंक दी गई। इसके पूर्व मर्यादपुर थाना में भी तस्करी के क्षेत्र बंटवारे को लेकर हुई मारपीट भी चर्चा का विषय बना है। मामले में जिला पुलिस की टीम ने तीन लोगो को हिरासत में लिया है। कुछ पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ जारी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक रूपन्देही जिला के मर्चवार क्षेत्र में वीर बहादुर जायसवाल व पिंटू यादव नामक दो तस्करों का गुट सक्रिय है। जो भारतीय क्षेत्र से तस्करी का माल मंगा नेपाल के थाना चौकी की मिली भगत से भैरहवा बुटवल व काठमांडू तक पहुंचाते हैं।
विवाद सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव सटे नेपाल के कोटही माई गांव पालिका वार्ड तीन के त्रिलोकपुर से धान व चावल तस्करी को लेकर हुआ। दोनों गुट त्रिलोकपुर नाके को तस्करी का अपना क्षेत्र बता मर्यादापुर प्रहरी थाना पर पहुंच गए। इस दौरान थाने पर भी विवाद हुआ। तस्करी के मिली भगत में शामिल नेपाल पुलिस कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को वहां से हटाया। लेकिन दोनों गुट गोनहा गांव में भिड गए। रूपन्देही के डीएसपी मनोहर भट्ट ने बताया कि तस्करी की गुटबाजी में जलाए गए बाइक समेत तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।
Trending
- योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026

