भारत से बाहर पहली बार ब्रिटेन में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह
बुधवार, 22 जनवरी 2025, ब्रिटिश संसद, लंदन। ग्रेट ब्रिटेन में बसे उत्तर प्रदेशवासियों की संस्था, उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन (यूपीसीए), यूके ने ब्रिटिश संसद में उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर यूपी मूल के प्रवासी, समाज के सम्मानित प्रतिनिधि, अनेक काउंसिलर और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की […]

ब्रिटिश सांसद नवेंदु मिश्रा, ब्रिटिश सांसद पद्म श्री बॉब ब्लैकमैन, पूर्व सांसद वीरेंद्र शर्मा, और पूर्व लंदन डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। पूर्व सांसद वीरेंद्र शर्मा ने भारतीय समुदाय के ब्रिटेन के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक योगदान को अतुलनीय बताया। नवेंदु मिश्रा जी ने उत्तर प्रदेश निवासियों के ब्रिटेन में राजनीतिक और सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। यह पहली बार है कि भारत के बाहर उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। नवेंदु मिश्रा का परिवार मूलतः उत्तर प्रदेश से है। सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भारत व उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों की प्रशंसा की और प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों के अंतरराष्ट्रीय योगदान को रेखांकित किया। श्री अग्रवाल ने अपने उत्तर प्रदेश की यात्रा के अनुभव साझा करते हुए ब्रिटेनवासियों से वहां भ्रमण का अनुरोध किया। यूपीसीए के महासचिव अश्वनी श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के तेजी से हो रहे चहुंमुखी विकास पर रोचक जानकारी साझा की।
अंत में मंच संचालक मनोज मिश्रा ने सभी का धन्यवाद करते हुए उत्तर प्रदेश दिवस को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की विशेष शुभकामनाएं दी।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
कला और संस्कृतिभारतीय योग संस्थान का भव्य वार्षिक उत्सव, योग-संस्कृति के रंग में रंगा गोरखपुर
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- 9 वर्ष की गोरखपुर यात्रा और संस्थान के 60 वर्ष पूरे होने पर हुआ विशेष आयोजन, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन ने मोहा मन गोरखपुर। भारतीय योग संस्थान द्वारा गोरखपुर में 9 वर्ष पूर्ण होने और संस्थान के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। रैम्पस […]
कला और संस्कृति


