Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा बवाल: आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भी उठी आवाज

    June 29, 2026

    आज का राशिफल. 29.06.2026

    June 29, 2026

    योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा बवाल: आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भी उठी आवाज
    • आज का राशिफल. 29.06.2026
    • योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
    • आज का राशिफल 28.06.2026
    • एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
    • एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
    • रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
    • गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»हेल्थ»गुणवत्तापूर्ण सेवा के लिए शुरू हुआ सीएचओ प्रशिक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएचओ हुए सम्मानित
    हेल्थ

    गुणवत्तापूर्ण सेवा के लिए शुरू हुआ सीएचओ प्रशिक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएचओ हुए सम्मानित

    Anil SinghBy Anil SinghMay 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    “एडी हेल्थ गोरखपुर और सीएमओ गोरखपुर ने किया प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ”

    “डेढ़ सौ के बैच में एनेक्सी भवन में प्रशिक्षित किये जा रहे हैं सीएचओ”

    गोरखपुर। समुदाय के समग्र स्वास्थ्य देखभाल एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) का प्रशिक्षण एनेक्सी भवन सभागार में सोमवार से शुरू हो गया। एडी हेल्थ गोरखपुर डॉ जयंत कुमार और सीएमओ गोरखपुर डॉ राजेश झा ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों सीएचओ को सम्मानित भी किया गया। डेढ़ डेढ़ सौ सीएचओ का बैच बना कर जिले भर के सभी सीएचओ को प्रशिक्षित किया जाएगा।

    इस अवसर पर एडी हेल्थ डॉ जयंत कुमार ने कहा कि बीमारियों की प्राथमिक जांच और स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध कराने के मामले में सीएचओ स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं। उनके जरिये बारह प्रकार की बीमारियों की स्क्रिनिंग कर विशेषज्ञों से परामर्श दिलवाया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में सीएचओ के लिए शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समुदाय को सबसे अधिक लाभ मिलेगा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।

    सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि सीएचओ के स्तर से समुदाय के बीच निरंतर सेवाएं दी जा रही हैं। उन सेवाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित हो और उनका अधिकाधिक लाभ समुदाय स्तर पर मिल सके, इसके लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवा, राष्ट्रीय कार्यक्रम, रिपोर्टिंग और गुणवत्ता कार्यक्रम आदि के संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्थानीय और लखनऊ से आए विषय विशेषज्ञ उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रशिक्षण के पहले दिन जिले में उत्कृष्ट योगदान दे रहे सीएचओ को सम्मानित भी किया गया।

    सीएमओ डॉ राजेश झा, अरविंद पांडेय, पंकज आनंद, राजीव रंजन वर्मा, विमल कुमार पांडेय, मनीष कलवानिया, डॉ कुसुम भारती, डॉ जसवंत मल्ल और रिपुंजय पांडेय ने अलग अलग सत्रों में सीएचओ को प्रशिक्षित किया।

    *इन्हें मिला सम्मान*

    अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनक्वास सर्टिफिकेशन दिलवाने में योगदान के लिए सीएचओ कालेसर कीर्ति लता, सीएचओ लहसड़ी रेनू पांडेय, सीएचओ राजधानी अर्चना सिंह, सीएचओ राघोपट्टी अंशु मिश्रा, सीएचओ बघराई रितु, सीएचओ डोमिनगढ़ शीतल गुप्ता, सीएचओ गौनर रुचिका यादव, सीएचओ लक्ष्मणपुर रीतिका चौधरी, सीएचओ भरतपुर अंजू गौतम, सीएचओ जमुआर मंजू प्रजापति, सीएचओ शेरपुर रवि किरण, सीएचओ बुदैली अमृता गुप्ता, सीएचओ नुरुद्दीन चक दिव्या मिश्रा, सीएचओ मदरिया गीता गिरी, सीएचओ अहिरौली कीर्ति राणा और सीएचओ फुलवरिया अनिल कुमार को सम्मानित किया गया । इसके अलावा सभी कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महराजी की सीएचओ सुषमा सिंह, एनसीडी में बेहतर कार्य के लिए सीएचओ विशुनपुरा अल्पना सिंह, सीएचओ खरखुटा मुकेश जाखड़ और सीएचओ मोहनाग कुमारी नीलम को सम्मानित किया गया। ई संजीवनी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएचओ जोतबगही आबिद अली, सीएचओ भखरा दिव्यांशी यादव और सीएचओ पकड़ी बरौली उज्जवल दूबे को सम्मानित किया गया। डेली रिपोर्टिंग एंट्री में बेहतर कार्य के लिए सीएचओ मऊ खुर्द रितुजा पाल, सीएचओ गुलरिहा ज्योति प्रजापति और सीएचओ बराठा कविता सिंह को सम्मानित किया गया।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading…
    #Health#news#gorakhpur#up
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anil Singh

    Related Posts

    संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–157 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा ‘योग से निरोग’ का संदेश

    June 21, 2026

    एम्स गोरखपुर में प्रथम पोस्टग्रेजुएट एंडो-ट्रेनर स्किल लैब का उद्घाटन

    May 16, 2026

    शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में गर्भस्थ शिशु के हृदय रोग का सफल उपचार, जन्म के बाद पूरी तरह स्वस्थ मिला बच्चा

    May 15, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    धर्म

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा बवाल: आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भी उठी आवाज

    By Anurag TripathiJune 29, 20260

    आज का राशिफल. 29.06.2026

    June 29, 2026

    योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”

    June 28, 2026

    आज का राशिफल 28.06.2026

    June 27, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा बवाल: आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भी उठी आवाज

    June 29, 2026

    आज का राशिफल. 29.06.2026

    June 29, 2026

    योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”

    June 28, 2026

    आज का राशिफल 28.06.2026

    June 27, 2026
    Categories
    • अन्य (13)
    • उत्तर प्रदेश (867)
    • कला और संस्कृति (103)
    • कैरियर (71)
    • खेल (161)
    • गोरखपुर (1,450)
    • जुर्म (175)
    • टेक्नोलॉजी (37)
    • देश (553)
    • धर्म (445)
    • न्यूज़ (1,711)
    • पर्यावरण (42)
    • बिजनेस (16)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,651)
    • मनोरंजन (758)
    • मौसम (25)
    • राजनीति (537)
    • विदेश (133)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (180)
    • हेल्थ (217)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d