दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
डिजिटली सशक्त युवा मौजूदा दौर की जरुरत : प्रो. पूनम टंडन
सशक्त भारत की नींव है डिजिटली सशक्त युवा : प्रो पूनम टंडन
तकनीकी दक्षता पूरी दुनिया का प्रवेश द्वार : प्रो सत्यकाम
स्मार्टफोन का संयमित उपयोग करेगा मार्ग प्रशस्त: प्रो. संजीत गुप्त
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आज संवाद भवन में आयोजित स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने लाभार्थी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी अपने अंदर इतनी कौशल क्षमता विकसित करें कि उनकी पूछ देश-विदेश के संस्थानों तक हो, जिससे विश्वविद्यालय की ख्याति अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की. उन्होंने कहा कि डिजिटली सशक्त युवा मौजूदा दौर की जरुरत है. आज के दौर में सशक्त भारत की कल्पना डिजिटल सशक्तिकरण के बगैर नहीं की जा सकती. विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की यह दूरदर्शी योजना है.
विशिष्ट अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के माननीय कुलपति प्रो. संजीत गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देने के साथ-साथ सचेत भी किया. उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन व टैबलेट युवाओं की शक्ति है, इसे कमजोरी न बनने दें. इसका संयमित उपयोग आपके जीवन का मार्ग प्रशस्त करेगा. दुनिया की दौड़ में आगे ले जाएगा. अध्ययन केंद्र के समन्वयक और इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए बताया कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सफलता की इबारत लिख रहे हैं. इस अध्ययन केंद्र के विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने स्मार्टफोन व टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी.आभार ज्ञापन बीएड समन्वयक डॉ.मीतू सिंह ने किया. अध्ययन केंद्र को उत्तर प्रदेश शासन से 726 स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण हेतु प्राप्त हुआ था, जो आज के कार्यक्रम में सभी उपस्थित लाभार्थी विद्यार्थियों को प्रदान किया गया. इस अवसर पर डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. रंजनलता, डॉ.मनोज द्विवेदी,डॉ. रवीन्द्र सिंह, डॉ.सर्वेश शुक्ल, कन्हैया कुमार, प्रमथेश शर्मा, दीपक, यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे.
Trending
- योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026

