स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवको का चयन*, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दी शुभकामनाएँ
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना से स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु चार स्वयंसेवको का चयन हुआ है। यह सभी स्वयं सेवक स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। स्वयं सेवकों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी स्वयं सेवकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहाँ यह बताना उल्लेखनीय है कि *मेरी माटी मेरा देश* नामक कार्यक्रम के अंतर्गत *अमृत वाटिका* के निर्माण करने वाले दो उत्कृष्ट स्वयंसेवक आकाश कुमार तथा यशी श्रीवास्तव का चयन हुआ है। *माय भारत पोर्टल* पर पंजीकृत ऐसे छात्र जो *छात्र पुलिस अनुभवात्मक कार्यक्रम* में प्रतिभा किए हैं, उनमें से दो स्वयंसेवक कृष्ण कुमार मिश्रा तथा आकांक्षा राय और साथ ही इनके एक-एक अभिभावक राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता करके का अवसर मिला है।
उक्त जानकारी देते हुए एनएसएस समन्वयक डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के स्वयं सेवकों के लिए बहुत उत्साहजनक है कि उनका चयन स्वतंत्रता दिवस में सहभागिता के लिए हुआ है। यह पहली बार है कि जब स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं सेवकों को मुख्य कार्यक्रम के लिए दिल्ली बुलाया गया है।
Trending
- द्वितीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में किया गया सुंदरकांड एवं भंडारें का आयोजन
- बरेली के डॉ सत्य पाल आर्य बने भारतीय वन सेवा अधिकारी: संघर्ष और अटूट संकल्प की मिसाल
- बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन गोरखपुर द्वारा अधिवेशन एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन
- भजन सम्राट अनुप जलोटा का नया भजन “प्रभु से मिलन होगा” रिलीज़, यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
- शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार
- गोल्डी यादव, रीति तिवारी और अजय अज्जू का नया लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ हुआ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’, नेहा पाठक और राजा बाबू की केमिस्ट्री ने
- ‘पहुना अइले ससुरारी’ देहाती विवाह गीत रिलीज, तनु प्रियंका की आवाज ने जीता दिल

