दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा भी आज सुव्यवस्थित और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस माह के दूसरे सप्ताह में संपन्न हो चुकी स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं की तरह यह परीक्षा भी निर्दोष ढंग से पूरी हो गई। परीक्षा के दूसरे दिन दो पालियों में आज कुल 679 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
कल की तरह आज भी परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। मुख्य नियंता प्रो सतीश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में नियंता मंडल के सदस्य और पुलिस बल मुस्तैद रहा। आज कुल 13 विषयों की परीक्षाएं सम्पन्न हुईं।सुबह की पाली में रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर में कुल 323 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी । सायंकालीन पाली में प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नालाॅजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, परफार्मिंग आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स एवं संस्कृत में कुल 356 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी ।
Trending
- आज का राशिफल. 14.04.2026
- आयुष चिकित्सा का लाभ लेने को और सुगम होगा आवागमन
- आज का राशिफल. 13.04.2026
- तिहा मोहम्मदपुर में भाजपा की गूंज, 9 साल का विकास बना जनचर्चा
- आज का राशिफल. 12.04.2026
- चौरी-चौरा में हर घर तक PNG गैस पाइपलाइन की मांग तेज
- अति पिछड़े समाज की राजनीतिक भागीदारी पर जोर
- ब्राह्मण समाज के अपमान पर सख्त प्रतिक्रिया: “अपशब्द कतई स्वीकार नहीं”
