सहजनवा थाना क्षेत्र के सीहापार उत्तरी टोला निवासी मुकेश दुबे पुत्र धनश्याम दुबे जो एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक है। शनिवार को वह अपनी चार पहिया वाहन से गोरखपुर गए हुए थे। रात्रि में 9.30 बजे के करीब वह सहजनवा थाना चौराहे पर पहुंचे तो एक पुलिस विभाग में कार्यरत सिपाही उनकी गाड़ी के सामने खड़ा हो गया। वही जब पीड़ित द्वारा गाड़ी का हॉर्न बजाकर रास्ता खाली करने को कहा तो सिपाही आग बबूला हो गया, और पत्रकारों को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए मारने के लिए कालर पकड़ लिया, और जान मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित संपादक ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कराकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा।