*रियल टाइम खतौनी,वरासत नामांतरण कराने में आम जनमानस को नाकों चने चबाने पर हो रहे मजबूर*
*लॉगिन करने पर अब आ रहा एरर कर्मचारी हो रहे परेशान*
*खतौनी मेंटेनेंस के बाद भी नामांतरण की प्रक्रिया में दिक्कतें आना चिंता का विषय*
*आम जनता हो रही हलकान परेशान एनआईसी लखनऊ नहीं उठा रही कोई कारगर कदम*
गोरखपुर। राजस्व परिषद एनआईसी के द्वारा आमजनमानस के सुविधा को लेकर डिजिटल खतौनी करने के लिए 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक एनआईसी द्वारा खतौनी मेंटेनेंस करने के लिए खतौनी प्रक्रिया को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया 22 अप्रैल को 10 मिनट के लिए नामांतरण खतौनी सहित आम जनता के लिए एनआईसी द्वारा खोला गया उन 10 मिनट के दौरान ना किसी को खतौनी दी गई ना ही किसी प्रकार का नामांतरण किया गया ना ही वरासत किया गया ना ही अन्य कार्य किया जा सका तब से आम जनता हलकान परेशान हो रही किसी भी व्यक्ति का ना नामांतरण हो रहा ना ही खतौनी वितरण किया जा रहा।
खतौनी मेंटेनेंस के बाद भी नामांतरण की प्रक्रिया में दिक्कतें आने से जनता परेशान है। खतौनी मेंटेनेंस के बाद भी, नामांतरण की प्रक्रिया में देरी या कठिनाइयाँ अभी भी आ रही हैं। कुछ लोगों को संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में दिक्कतें आ रही हैं। भूलेख कंप्यूटरीकरण प्रणाली में आ रही दिक्कतो चकबंदी/ सर्वे से तहसील में आए ग्रामों का कंप्यूटरीकृत खतौनी तैयार करने पर खाता का कार्य खतौनी लॉगिन से होता था किंतु वर्तमान में खतौनी लॉगिन पर एरर आ रहा जिससे कार्य बाधित हो रहा तथा ग्राम खतौनी प्रिंट नहीं निकाल पा रहा जिससे आम जनता हाल बेहाल है ग्राम खतौनी का प्रिंट खतौनी लॉगिन व रियल टाइम खतौनी लॉगिन में पूर्व में आता था किंतु वर्तमान में यह ऑप्शन रियल टाइम खतौनी लॉगिन में प्रदर्शित नहीं हो रहा जिससे जनता परेशान हो रही रियल टाइम खतौनी लॉगिन में ई परवाना पर डिजिटल हस्ताक्षर नहीं हो पा रहा रियल टाइम खतौनी लॉगिन में तहसील एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन में ई परवाना वापस , ग्राम खतौनी प्रिंट नहीं हो रहा रियल टाइम खतौनी लॉगिन में तहसील क्युटेशन लॉगिन में ई परवाना वरासत व ई परवाना ग्राम खतौनी में मृतक व विक्रेता का विवरण उन गाटों में नहीं आ रहा है जिनमें अंश निर्धारण नहीं हुआ है तथा सुरक्षित करने पर एरर आ रहा है जिन गाटो का अंश निर्धारण है तथा मृतक का केवल वारिस है सुरक्षित करने पर एरर आ रहा है। रियल टाइम खतौनी लॉगिन तहसील क्यूटेसन लॉगिन में 38_6 के आदेश का पालन उन गाटों में नहीं हो पा रहा है जिसमें अंश निर्धारण नहीं हुआ है। अब इन सभी दिक्कतों के निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी गोरखपुर सदर तहसील प्रशासन राजस्व परिषद को मेल पर मेल कर रहा लेकिन आ रही दिक्कतों के समाधान करने के लिए एनआईसी लखनऊ किसी प्रकार का ठोस कारगर कदम नहीं उठा रहा की आ रही दिक्कतों का समाधान हो सके और आम जनता के समस्याओं का समाधान हो सके बरहाल जब तक इन आ रही समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता आम जनता हाल बेहाल परेशान होती रहेगी अब देखना है कि इन समस्याओं का समाधान कब तक होता है खतौनी मेंटेनेंस के बाद भी नामांतरण की प्रक्रिया में दिक्कतें आना चिंता का विषय है। प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और इसे हल करने के लिए उचित उपाय करने चाहिए।