बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बडहलगंज भीमराव अम्बेडकर और अखिलेश यादव के आधे चेहरे दिखाने वाले एक फोटो पर बीजेपी संगठन के साथ स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे अंबेडकर का अपमान बताया है और सपा पर दलित वोटों के लिए इस तस्वीर का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ बाबा साहेब अंबेडकर की आधी तस्वीर जोड़ने पर भारतीय जनता पार्टी भड़की हुई है। बीजेपी के नेताओं ने इस कृत्य की तीखी आलोचना करते हुए इसे बाबा साहब और उनके अनुयायियों का अपमान करार दिया है।चिल्लूपार भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला संयोजक राजीव उर्फ राजू पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव एक पारिवारिक पार्टी के मुखिया हैं और बाबा साहब भाई-भतीजावाद के खिलाफ थे। उनकी विचारधारा बाबा साहब से बिल्कुल मेल नहीं खाती।राजू पांडेय ने आगे कहा कि क्या अखिलेश यादव को सीएम के तौर पर अपना कार्यकाल याद नहीं है, जब बड़ी संख्या में ओबीसी समुदाय के इंजीनियरों को पदावनत किया गया था? जब यूपीए-2 के दौरान प्रमोशन में आरक्षण को लेकर बिल पास होने वाला था, तो लोकसभा में बिल को फाड़ने वाला नगीना से सपा का सांसद था। अखिलेश यादव एक पारिवारिक पार्टी के मुखिया हैं और बाबा साहब भाई-भतीजावाद के खिलाफ थे। उनकी विचारधारा बाबा साहब से बिल्कुल मेल नहीं खाती।