“11 फिट से ऊंचा नहीं होगा ताजिया अस्त्र -शस्त्र से करतब प्रदर्शन पर रोक , परंपरा के अनुसार मनेगा त्योहार”
ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी थाना परिसर में आगामी आने वाले मोहर्रम के त्यौहार को सभी समाज के लोग आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाए। किसी ताजियादार को कोई दिक्कत हो तो समय रहते पुलिस को जानकारी दे। जिससे समस्या का समाधान किया जायगा।ताजिया ले जाने वाले रास्ते में किसी तरह की दिक्कत आ रही है, तो पुलिस को जानकारी दे, जिससे उस समस्या का समाधान समय से कराया जा सके। वहीं सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलकर त्यौहार को सम्पन्न कराएं।
क्षेत्राधिकार खजनी उदय प्रताप सिंह ने बताया की किसी भी प्रकार का अस्त्र-शास्त्र और मुख में पेट्रोल से आग लगाकर करतब नहीं दिखाया जाएगा दो साउंड से अधिक नहीं रहेगा डीजे नहीं लगेगा किसी भी धार्मिक स्थल जैसे मंदिर गुरुद्वारा रास्ते पर पड़ने पर वाहन रोककर उत्तेजना फैलाने वाला गाना नहीं बजाया जाएगा जिससे कोई सांप्रदायिक दंगा हो जुलूस के दरमियान कोई शराब नहीं सेवन करेगा ऐसा करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हर गांव में ताजियादार एक कमेटी की गठन करेंगे कोई समस्या होने पर उसका समाधान करेंगे सभी बातों का विशेष ध्यान रखी जाय। यदि त्यौहार में किसी अराजकतत्व ने खलल डालने की कोशिश किया तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। यदि किसी ताजियादार को समस्या आ रही है तो उसकी जानकारी पुलिस को तत्काल दिया जाय।
नवागत थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया मोहर्रम का त्यौहार सभी लोग आपस में भाईचारा की तरह मनाई कोई समस्या आती है तो तत्काल हमारे पर्सनल नंबर पर 8354056965, तत्काल सूचना दें जो भी समस्या आती है उसका समाधान कराया जाएगा।
पीस कमेटी में आए हुए ताजियादारों ने बताया रास्ते में दिक्कत और पानी की समस्या से अवगत कराया थाना प्रभारी ने बताया की जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान किया जाएगा।
खजनी के चौतरवा ताजियदार शौकत अली ने बताया रामप्रताप सिंह ने रास्ते में ही लोहे का गेट लगा लिया है जिसे ताजिया ले जाने में काफी समस्याएं उत्पन्न होती है। क्षेत्राधिकार ने बताया मौके पर थाना प्रभारी जाएंगे और समस्या का समाधान कराएंगे।
पीस कमेटी में आए धर्मगुरु औरंगज़ेब, हाफिज निजामुद्दीन निजामी, मौलाना मुख्तार साहब निजामी, आए हुए सभी ताजियादार से कहा शासन और प्रशासन कोई भी त्यौहार का मौका आता है तो हम सभी को सम्मानपूर्वक मीटिंग में बुलाते हैं और हम सभी का फर्ज है कि आने वाले त्योहारों को भाईचारा की तरह मनाई हम आप सबकी जिम्मेदारी है जो भी प्रशासन के द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है आप लोग उस गाइडलाइन का पालन करें गंगा जमुना के तहजीब पर मोहर्रम का त्योहार मनाए।
उक्त अवसर पर एस एस बलराम पांडे,सत्यदेव,उनवल चौकी इंचार्ज राजीव कुमार तिवारी,शुभम सिंह, ओम प्रकाश बिन्द, जितेंद्र यादव, अन्य सम्मानित जनता रही मौजूद।