गौशाला में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पीपीगंज।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर डॉक्टर धर्मेंद्र पांडेय के निर्देशन में पशुचिकित्सा अधिकारी पीपीगंज डॉक्टर सुनील कुमार सिंह द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर कांजी हाउस पीपीगंज तथा गौआश्रय स्थल बगहीभारी में गौशालाओं को अच्छी तरह से साफ सफाई कराकर विशेष रूप से सजाया गया तथा गौ माता की पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान कांजी हाउस पीपीगंज में मुख्य अतिथि समशेर सिंह पी आर ओ माननीय विधायक/ पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह तथा गोवंश आश्रय स्थल बगहीभारी में सभासद सिब्बनलाल ने माल्यार्पण कर गौपूजन किया तथा सभी गोवंशो को चना, गुड़ ,केला खिलाया गया। अतिथियों ने गौ सेवा को एक महान पुनीत कार्य बताते हुए लोगों से इस में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की तथा प्राचीन काल से इसके महत्व के बारे में चर्चा की।इस दौरान सभी गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी पीपीगंज डा सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया ।लोगों को गोवंश के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बीमारियों से बचाव हेतु पशुपालकों को जागरूक किया गया l
इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी पीपीगंज डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, कर निरीक्षक जिला पंचायत विजय साहनी ,नगर पंचायत के रामनिवास , शशिभूषण पासवान,राजेश चौबे,पिंटू पाण्डेय, दुर्गेश कुमार,शैलेंद्र कुमार,महेंद्र मल्ल आदि लोग उपस्थित रहे।
Trending
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026

