गोरखनाथ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त के घर की 82 सीआरपीसी की करवाई
गोरखपुर/कमहरिया खुर्द थाना फरेंदा जनपद महराजगंज के निवासी केशव देव पुत्र सुखई जिसके विरुद्ध जनपद गोरखपुर के थाना गुलहरिया पर अपराध संख्या 22/24 धारा (23)1 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है जिसकी विवेचना गोरखनाथ थाना प्रभारी जीतेन्द्र
कुमार सिंह कर रहे है फरार अभियुक्त केशव देव काफ़ी दिनों से फरार चल रहा है न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट जनपद गोरखपुर द्वारा अभियुक्त की उपस्थिति हेतु उदघोषणा वारंट जारी किया गया है न्यायालय के आदेश पर गोरखनाथ पुलिस गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। गोरखनाथ थाना प्रभारी जीतेन्द्र कुमार सिंह ने फरार अभियुक्त केशव देव के घर पर धारा 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा किया मोहल्ले में पुलिस ने डुंगडूगी बजवाकर फरार अभियुक्त की जानकारी मोहल्ले वालो को दी गयी गोरखनाथ पुलिस ने माइक से अनाउंस भी किया की अगर फरार अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया तो धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- विशेष रिपोर्ट: देशभर में आर्यभट्ट और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सरकारी आयोजन
- बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज
- आज का राशिफल. 14.04.2026
- आयुष चिकित्सा का लाभ लेने को और सुगम होगा आवागमन
- आज का राशिफल. 13.04.2026
- तिहा मोहम्मदपुर में भाजपा की गूंज, 9 साल का विकास बना जनचर्चा
- आज का राशिफल. 12.04.2026
- चौरी-चौरा में हर घर तक PNG गैस पाइपलाइन की मांग तेज

