सकरात्मक सोच के साथ स्मार्टफोन का करें उपयोग: धर्मेंद्र सिंह. -बंसी चन्द कॉलेज पर टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गोला।गोला ब्लाक में स्थित बंशी चन्द पीजी कॉलेज चिलवाॅ में बुधवार को छात्राओं के बीच विधान परिषद सदस्य डाॅ धर्मेंद्र सिंह के द्वारा शासन प्रदत्त 85 टेबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया गया। टेबलेट व स्मार्टफोन पाकर छात्राएं खुशी से झूम उठी।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि डॉ धर्मेंद्र सिंह ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन करने के उपरांत छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन कि मंशा है कि कोई भी छात्र तकनीकी रूप से पिछड़े नहीं। इसलिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत युवाओं में स्मार्टफोन व टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। आज का युग तकनीकी युग है सरकार की मंशा है कि समस्त छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से लाभ मिले उन्होंने छात्र छात्राओं से सकारात्मक सोच के साथ स्मार्टफोन का उपयोग कर लाभान्वित होने की अपील किया। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि के द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। प्रबंधिका अस्मिता चंद ने कहा कि वर्तमान में युग डिजिटल युग है। डिजिटल युग मे डिजिटल कार्यक्रम से जुड़ कर ही विकास किया जा सकता है। इस टेबलेट का सदुपयोग कर अपने भविष्य का निर्माण करे। महाविद्यालय के संरक्षक रणविजय चंद ने आए हुए अतिथि गणों के प्रति आभार ब्यक्त किया।इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप चंद विनोद गुप्ता रंजीत सिंह श्रीनेत वीरू सिंह डॉ राणा सत्यप्रकाश सिंह डॉ रोहित चंद अरविंद चंद कमलेश यादव सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Trending
- आज का राशिफल. 18.04.2026
- मानव एकता दिवस : रक्तदान शिविर
- आज का राशिफल 17.04.2026
- बडहलगंज ब्लाक के 34 निपुण विद्यालयो के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
- सहजनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.50 टन चोरी का सरिया बरामद, चालक गिरफ्तार
- गोरखपुर में सुरक्षा को मिली नई ताकत, 9.18 करोड़ की अत्याधुनिक परियोजनाओं का लोकार्पण
- गोरखपुर में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, समाजसेवा के कई प्रोजेक्ट्स लॉन्च
- आज का राशिफल. 16.04.2026

