कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करें काम- रवि किशन
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास व निर्माण कार्यों का हाल जाना। इसके साथ ही सांसद ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।
इन कार्यों का सांसद ने किया निरीक्षण
सांसद रवि किशन ने गोरखनाथ ओवरब्रिज, मनीराम बालापार टिकरिया ओवरब्रिज, बरगदवां फर्टिलाइजर ओवरब्रिज, खजांची चौराहा, पादरी बाजार ओवरब्रिज,के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
अधिकारियों को किया निर्देशित
निरीक्षण के दौरान सांसद ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि कार्यों को गुणवत्ता युक्त तरीके से समय से पूरा किया जाए। इसने किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम का है शहर
सांसद ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का शहर है। यहां का हर काम पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण होता है। इसलिए इसका विशेष ध्यान रखें।
तेजी से बदली तस्वीर
सांसद रवि किशन ने कहा कि यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसी चीज की कमी नहीं की है। गोरखपुर के विकास के लिए उन्होंने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। आज गोरखपुर विकसित शहरों में शामिल हो चुका है। विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज अपना देश पूरे विश्व में अलग पहचान बना चुका है। हर क्षेत्र ने तीव्र विकास हो रहा है।
Trending
- सीएम योगी बढ़ाएंगे रोइंग खिलाड़ियों का उत्साह, विजेताओं को करेंगे सम्मानित
- आज का राशिफल 20.05.2026
- जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर कालीशंकर यदुवंशी का जोरदार प्रदर्शन
- जेसीआई इंडिया जोन-3 के “स्पीच क्राफ्ट 2026” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न, जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन ने की मेजबानी
- ज्येष्ठ माह की तृतीय बड़े मंगलवार को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण बालाजी दरबार में
- जनगणना 2027 को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
- माध्यमिक शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ हुआ मुखर
- चंद्रमा और बृहस्पति की अद्भुत युति 20 मई को, पश्चिमी आकाश में दिखेगा शानदार नज़ारा

