संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव, निष्पक्ष टुडे, गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव 2025 दिनांक 10 से 16 जनवरी 2025 आयोजकः- महोत्सव समिति, गोरखपुर
गोरखपुर प्राचीन काल से भारत वर्ष की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महायोगी गोरक्षनाथ जी की नगरी एवं बुद्धिष्ठ सेक्टर को केंद्र बिन्दु के रूप में अपनी पहचान स्थापित किये हुए है, सांस्कृतिक पर्यटन विकास के दृष्टिगत भारत वर्ष की सांस्कृतिक नगरी गोरखपुर में पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना विभाग, जिला प्रशासन एवं स्थानीय उद्यमियों के संयुक्त प्रयास से गोरखपुर महोत्सव समिति द्वारा गोरखपुर महोत्सव का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत दिनांक 10:01 2024 से 16.01:2024 तक किया जा रहा है. महोत्सव अवधि में दिनांक 10 से 16 जनवरी 2025 तक विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल/प्रदर्शनी भी लगायी जायेंगी। गोरखपुर महोत्सव के आयोजन के माध्यम से जहां एक ओर गोरखपुर में पर्यटन सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रचार प्रसार को उत्तरोत्तर गति प्राप्त होगी, वहीं दूसरी ओर आगन्तुक देशी / विदेशी पर्यटकों सहित स्थानीय जनता को भी एक ही स्थान पर कला, संस्कृति एवं गीत संगीत एवं क्रीड़ा का अद्भुत समागम प्राप्त हो सकेगा। उक्त के साथ ही गोरखपुर महोत्सव 2025 के अंतर्गत विगत वर्ष की भांति गोरखपुर के इतिहास से जुडी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, स्वतंत्रता व अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से परिचय कराने वाली प्रदर्शनी का भी आयोजन हो रहा है, उपरोक्त आयोजन से गोरखपुर के समेकित पर्यटन विकास एवं पर्यटन महत्व के साथ अधिकाधिक देशी-विदेशी अतिथियों का आगमन एवं अवस्थान हो सकेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक पूँजी निवेश एवं युवाओं के रोजगार सृजन में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सकेगी।
गोरखपुर महोत्सव 2025 के अंतर्गत प्रमुख आयोजन निम्नवत है-
दिनांक 10 जनवरी 2025 को गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन समारोह चम्पा देवी पार्क में मा० पर्यटन एवं संस्कृति मन्त्री महोदय, उ०प्र० सरकार के कर कमलों द्वारा किया जायेगा, उद्घाटन के अवसर पर सुश्री समीक्षा शर्मा द्वारा गणेश वंदना एवं गुरु गोरखनाथ जी पर आधारित बैले कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी तत्पश्चात महाकुम्भ के अवसर पर श्री मानवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा महाकुम्भ पर आधारित विशेष लघु नाटक का मंचन किया जायेगा, तदोपरांत सबरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय स्तर के उच्च कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेंगी, उक्त कार्यक्रम के उपरांत सांयकाल में 07:00 बजे से बॉलीवुड नाईट के अंतर्गत श्री जुबिन नौटियाल द्वारा गायन में प्रस्तुति दी जायेगी।
दिनांक 11 जनवरी 2025 को प्रातः 10:00 बजे से मुख्य मंच पर स्कूली बच्चों के कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे, तत्पश्चात दोपहर में टेलेन्ट हन्ट के अंतर्गत चयनित कलाकारों द्वारा गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी जायेगी, तत्पश्चात अपरान्ह 01:00 बजे से लोकरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय स्तर के उच्च कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेंगी, सांय 04:30 बजे से सुश्री वर्षा मिश्रा, प्रयागराज द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी, तत्पश्चात श्री आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी जायेगी इसके पश्चात सांयकाल में सुश्री ममता देवी, राजस्थान द्वारा लोक नृत्य चकरी की प्रस्तुति दी जायेगी. उपरोक्त के पश्चात श्री जितेन्द्र चौरसिया, बुन्देलखण्ड द्वारा आल्हा लोक गायन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के पश्चात सुश्री राधा श्रीवास्तव, मुम्बई द्वारा भोजपुरी लोक गायन की प्रस्तुति दी जायेगी तदोपरांत सांयकाल में भोजपुरी नाईट के अंतर्गत श्री रितेश पाण्डेय द्वारा भोजपुरी गायन की प्रस्तुति दी जायेगी।
दिनांक 12 जनवरी 2025 को गोरखपुर महोत्सव का समापन समारोह मा० मुख्यमंत्री जी उ०प्र० सरकार क कर-कमलों द्वारा किया जायेगा, समापन के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में सम्मा समारोह, महोत्सव स्मारिका अभ्युदय का विमोचन, सुपर स्टार एवं मा० सांसद रवि किशन शुक्ल जी द्वा काव्य पाठ एवं श्री सुधीर व्यास, इन्दौर (म०प्र०) द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा तत्पश्चात सबन कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय स्तर के उच्च कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेंगी, उक्त के पश्चात सू नाईट के अंतर्गत सांय 07:00 बजे से सुश्री रिचा शर्मा द्वारा सूफी गायन की प्रस्तुति दी जायेगी।
गोरखपुर महोत्सव 2025 में इस वर्ष कृषि प्रदर्शनी के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से किसान भाईयों अवगत कराया जायेगा, इसी प्रकार उद्यान विभाग द्वारा आधुनिक बागवानी से अवगत कराया जायेगा। शिल्प प्रदर्शनी में इस वर्ष उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गुजरात, बिहार, दिल्ली, राजस्थान ,मध्यप्रदेश, असम, छत्तीसगढ़ और पंजाब सहित अन्य राज्यों से शिल्पियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी इस वर्ष शिल्पियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें सहारनपुर फर्नीचर ,बनारसी साड़ी, भदोही कालीन, लखनऊ चिकन आदि प्रमुख है. स्थानीय उत्पाद में टेराकोटा व रेडीमेड गारमेंट भी प्रदर्शित किया जायेगा, साथ ही सम्बन्धित स्टॉल भी महोत्सव में प्रदर्शित किये जायेंगे। से
गोरखपुर महोत्सव में दिनांक 10 से 16 जनवरी 2025 तक नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकाशनों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर गीताप्रेस द्वारा भी पुस्तक मेला में प्रतिभाग किया जा रहा है. पुस्तक मेला में स्थानीय जनता के लिए इस वर्ष अत्यन्त महत्वपूर्ण साहित्य एवं पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध रहेगा।
गोरखपुर महोत्सवय में दिनांक 10 से 16 जनवरी 2025 तक मण्डलीय सरस मेला में गोरखपुर मण्डल में एनआरएलएम के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन किया जायेगा।
दिनांक 10 से 12 जनवरी 2025 तक यूथ पॉवर एसोसिएशन द्वारा महोत्सव स्थल पर स्वच्छता एवं सामाजिक विषयों पर शहर के प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा।
दिनांक 10 से 12 जनवरी 2025 तक चम्पादेवी पार्क में डमरू दल. आजमगढ़ द्वारा डमरू वादन, श्री विपुल पाण्डेय द्वारा शंखनाद एवं श्री खजान सिंह नगाड़ा दल, मथुरा द्वारा बोल-नगाड़ा वादन प्रस्तुत किया जायेगा।
दिनांक 10 से 13 जनवरी 2025 तक गुरु गोरखनाथ जी के जीवन पर सचल प्रदर्शनी एवं स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन चम्पादेवी पार्क में किया जायेगा।
महोत्सव अवधि के दौरान दिनांक 15 जनवरी 2025 को चंपा देवी पार्क में गोरखपुर के स्थानीय कलाकारों का प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा उक्त के अतिरिक्त दिनां 16 जनवरी 2025 को चंपा देवी पार्क में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा।
खेल पर्यटन के विकास के उद्देश्य से महोत्सव अवधि के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हैण्डबॉल, बाक्सिंग, वालीबाल, टेबुल टेनिस, कबड्डी, हाफ मैराथ विकलांग ट्राई साईकिल रेस, हॉकी, बास्केटबॉल, आदि का आयोजन क्षेत्रीय क्रीडा मैदान पर किया जाये साथ ही रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन रामगढ़ताल में किया जायेगा।
गोरखपुर महोत्सव 2025 का फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा।

