गौशाले के बाहर गौवंश की मौत, सोशल मीडिया पर ग्रामीणों ने किया फोटो वायरल
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार में स्थित जिला पंचायत से निर्मित गोशाला के बाहर शुक्रवार को एक गोवंश को मृत देखकर ग्रामीण भड़क गए । ग्रामीणों का आरोप है कि, मृत गोवंश का कान छिदा हुआ हैं । गोशाला में मृत होने के बाद इसे बाहर कर दिया गया है, ग्रामीणों ने मरे हुए गोवंश का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वही फोटो वायरल होते ही गोवंश के केयरटेकर ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह गौशाला के अंदर का बछड़ा नही है, यह लावारिश घूमने वाला बछड़ा है । जो गोवंश केंद्र के दीवाल के बगल में मरा पड़ा मिला है ।
बताते चले कि जो पशु गोशाला के अंदर रहते है, उनके कान में छेद करके पहचान के लिए टैग पहनाया जाता है, ग्रामीणों का कहना है कि जब गोवंश केंद्र के अंदर बीमार गोवंश मर जाता है तो उसका टैग निकालकर उसे बाहर फेंक दिया जाता है, और लावारिश घोषित किया जाता है । ग्रामीणों ने गोवंश केंद्र पर जिला पंचायत से रखे गए केयरटेकर सत्यप्रकाश प्रजापति की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है ।

