छठी माता की महिमा अपरंपार है। उनके प्रति आस्था और विश्वास रखने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं छठ मैया पूरा करती हैं। ऐसे में छठ माता की महिमा और चमत्कार पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘होई न सहाय छठी मैया’ का निर्माण भव्य पैमाने पर फिल्म निर्माता अनंत सीताराम जाधव कर रहे हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन फिल्म निर्देशक विष्णु शंकर बेलू कर रहे हैं।
जयेश इंटरनेशनल फिल्म बैनर के तले भव्य पैमाने पर बन रही छठ मैया के भक्ति से ओत प्रोत इस फिल्म के मुख्य कलाकार केहना सिंह, अनारा गुप्ता, विष्णु शंकर बेलू जी, गिरीश शर्मा, सूर्या शर्मा, मेहनाज श्राफ, खुशबू यादव, सुधीर झा, अक्षय यादव, पूनम वर्मा, मधु अवस्थी, पल्लवी राजपूत, भोला, पूजा मिश्रा, शिवशंकर पांडे आदि हैं। निर्माता अनंत सिताराम जाधव, निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। सहायक निर्देशक रविकांत निराला, लेखक अरविंद यादव, गीतकार दुर्गेश भट्ट सिंगर प्रियंका सिंह, काजल राज, खुशबू जैन, संगीतकार साजन मिश्रा, अनुज तिवारी हैं। डीओपी हरेश लक्ष्मण सावंत, डांस मास्टर आकाश मिश्रा (ए.जे.), फाइट मास्टर विष्णु शंकर बेलू, आर्ट डायरेक्टर उपासना गौर, ईपी गिरीश शर्मा, प्रोडक्शन कंट्रोलर और प्रोडक्शन मैनेजर चंदन सिंह हैं।
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot






