सैकड़ों होर्डिंग लगाकर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के नेतृत्व का बेहतर संदेश दीया
गोरखपुर।कैम्यिरगंज से भाजपा विधायक निवर्तमान कैबिनेट मंत्री एवं कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार, सदस्य लोक सेवा समिति उत्तर प्रदेश, फतेह बहादुर सिंह द्वारा विरोधियों के द्वारा पांच करोड़ की सुपारी देकर हत्या का आरोप लगाने की चर्चाओं के बीच मंगलवार को शहर के प्रमुख बाजार गोलघर , कैंपियरगंज पीपीगंज, और शहर में कई जगह पर मेरा नेता मेरा अभिमान लिखा होर्डिंग नजर आया। जीस पर फतेह बहादुर सिंह के साथ उनकी पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह की फोटो भी लगी है।
पोस्टर पर विधायक के प्रतिनिधि रंजीत सिंह पिंटू, सोनू सिंह, अभिषेक सिंह एडवोकेट, दुर्गेश पाल ,की भी फोटो है। होर्डिंग के ऊपर की तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तस्वीर है। इसके साथ ही विधायक के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की भी फोटो होर्डिंग पर है। पोस्टर को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। बताते चलें कि कैम्पियरगंज विधानसभा से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह और चौरीचौरा से भाजपा विधायक सरवन निषाद ने प्रशासन से लेकर विरोधियों पर हत्या की साजिश की बात कहते हुए सियासी भूचाल ला दिया है।
Trending
- आज का राशिफल. 18.04.2026
- मानव एकता दिवस : रक्तदान शिविर
- आज का राशिफल 17.04.2026
- बडहलगंज ब्लाक के 34 निपुण विद्यालयो के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
- सहजनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.50 टन चोरी का सरिया बरामद, चालक गिरफ्तार
- गोरखपुर में सुरक्षा को मिली नई ताकत, 9.18 करोड़ की अत्याधुनिक परियोजनाओं का लोकार्पण
- गोरखपुर में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, समाजसेवा के कई प्रोजेक्ट्स लॉन्च
- आज का राशिफल. 16.04.2026

