गोरखपुर जिले के भटहट में खुला किसानों के लिए बीज मुहैया कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित मल्टी परपज सीड स्टोर एंड डीसी मिशन सेंटर, पर किसानों के साथ व्यापक धांधली होने का आरोप लग रहे हैं ।
विदित हो प्रति बोरा सात सौ रुपए का सब्सिडी सरकार द्वारा निर्धारित है।
जिसके वजह से यहां बीज लेने वाले किसानों की अत्यधिक भीड़ लगी रहती है।
सैकड़ो की तादाद में कृषक बीज लेने के लिए सुबह से शाम तक परेशान रहते हैं, मगर सेंटर इंचार्ज के ऊपर लगे आरोप के तहत बताया जाता है जिसके पास कम कृषि भूमि है उसे ज्यादा बीज दिया जाता है।
जिसके पास ज्यादा कृषि भूमि है उसको कम बीज पैकेट दिए जाते हैं। आरोप लगाने वाले इस ब्लॉक के ग्राम जं0हरपुर निवासी रमाशंकर पांडे ने बताया सेंटर इंचार्ज के मनमाना रवैया के कारण किसानों को नियमानुसार बीज वितरण नहीं किया जा रहा है ।
ब्लॉक सहायक विकास अधिकारी कृषि ने बताया अभी प्रत्येक न्याय पंचायत में खुले सहकारी समितियां पर बीज नहीं पहुंच पाया है।
जिससे किसानों को वहां से बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ।कृषि केंद्र बैलों में बना हुआ सेंटर वर्षों बंद है ।कृषि केंद्र पतरा पर बीज नहीं है। कृषक परेशान हैं।
Trending
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026

